राजस्थान विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले का अंतिम दिन

जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। अभ्यर्थी स्नातक स्तर के कोर्स में दाखिले के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया।

Last day for admission in under graduate courses in Rajasthan University

बता दें कि एडमिशन से संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं। यूजी कोर्स में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक भी दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक तक 40,000 छात्र-छात्राओं ने यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया है।

कैसे करें आवेदन?

बता दें कि आवेदन का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान विवि की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर 'यूजी एडमिशन 2021-22 के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना नाम, ई-मेल आईडी डालकर आवेदन के लिए पंजीकरण करें और उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें। मांगी गई शैक्षणिक दस्तावेज भर कर सबमिट कर आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+