NIA ने जयपुर एयरपोर्ट से दबोचा लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य, बड़ी आतंकी साजिश का हो सकता है खुलासा

Jaipur News, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य को पकड़ा गया है। टेरर फंडिंग (Terror Funding) मामले में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से दबोचे गए इस आरोपी का नाम मोहम्मद हुसैन बताया जा रहा है।

Lashkar-e-Taiba Member arrested from jaipur airport

जानकारी के मुताबिक एनआईए व आईबी को लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के सदस्य मोहम्मद हुसैन के दुबई से जयपुर आने की सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता करते हुए एनआईए टीम ने सांगानेर थाना पुलिस की सहायता से जयपुर सांगानेर एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर रविवार रात दबिश देकर आरोपी मोहम्मद हुसैन को पकड़ लिया।

Lashkar-e-Taiba Member arrested from jaipur airport

सूत्रों की मानें तो मोहम्मद हुसैन राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले की कुचामन सिटी रहने वाला है। इसके तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आईबी और NIA की ओर से लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

आरोपी को पकड़ने के बाद एनआईए टीम उसे दिल्ली लेकर रवाना हो गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान देश में फैले लश्करे-ए-तैयबा के नेटवर्क के बारे में और सूचनाएं मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+