महिला को सफर के दौरान मिली कोरोना पॉजिटिव की जानकारी, बोलीं-'बस रोक दो, मुझे कोरोना है'

जयपुर। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव केस थमने का नाम नहीं ले रहा है। 22 जुलाई को 226 नए केस सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 31599 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 581 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे चलती बस में हड़कंप मच गया। हालांकि पूरे मामले में खुद कोरोना पॉजिटिव महिला ने जागरूकता दिखाई है।

Kota woman got information about corona positive during the journey

हुआ यह कि किसी बीमारी का इलाज करवाने के लिए कोटा की एक महिला जयपुर आई हुई थी। अस्पताल में उसका कोरोना सैंपल लिया गया। इसके बाद महिला लोक परिवहन बस में सवार होकर वापस कोटा लौट रही थी। इसी दौरान महिला के पास अस्पताल से फोन आया उसे बताया गया कि उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर महिला ने जागरूकता दिखाई और चलती बस में चालक को बोलीं कि भैया बस रोक दो। मुझे कोरोना है।

महिला की यह बात सुनकर एक बार तो बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिर रास्ते में हिंडौली टोल प्लाजा के पास बस रोककर महिला को उतार दिया गया। बाद में स्थानीय चिकित्सा विभाग ने एम्बुलेंस के जरिए कोटा भिजवाया। इसके बाद हरकत में आए चिकित्सा और रोडवेज विभाग ने उस महिला यात्री की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी। इस प्रकरण में निजी बस संचालकों की पूरी लापरवाही सामने आ रही है।

खासतौर से लोक परिवहन बसों में बिना थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाए ही यात्रियों को बैठाया जा रहा है। इतना ही नहीं बस को सैनेटाइज भी नहीं किया जा रहा है। बूंदी सीएमएचओ गोकुल लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जयपुर से कोटा दम्पत्ति जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली। बस चालक ने उन्हें डिंडौली टोल पर उतार दिया था। हमने एम्बुलेंस के जरिए कोटा भिजवा दिया।

22 जुलाई को कहां कितने केस मिले
जोधपुर-59
झुंझुनूं-8
जयपुर-24
भरतपुर-8
बांसवाड़ा-2
अजमेर-32
हनुमानगढ़-10
अलवर-52
दौसा-4
कोटा-21
बारां-1
श्रीगंगानगर-3
बूंदी-2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+