BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को कादिल ने दी जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा-'अब तेरा नंबर है'
BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को कादिल ने दी जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा-'अब तेरा नंबर है'
जयपुर, 19 जुलाई। राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिला है, जो किसी कादिल अली राजस्थानी के नाम लिखा गया और फिर उसे मीणा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर डाक से भेजा गया। धमकी भरे पत्र में उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए अगला नंबर किरोड़ी लाल मीणा का होने की बात लिखी है।

मैं भगवान श्रीराम जी का भक्त हूं
इधर, इस मामले में मंगलवार को सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर कहा कि 'मैं भगवान श्रीराम जी का भक्त हूं। 'जीवन-मरण विधि हाथ के सिद्धांत को मानता हूं। ईश्वर ही मुझे पीड़ित, वंचित, शोषित व बेरोजगारों की आवाज उठाने की शक्ति देते हैं। भगवान की कृपा से आजीवन यह क्रम चलता रहेगा। जीवन की रक्षा भी वही करेंगे। चिंतित न हों, अपना सहयोग जारी रखें।
उन लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दें, जो जिहादियों के निशाने पर हैं
अपने दूसरे ट्वीट में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि 'मेरी जीवन सुरक्षा के लिए प्रदेश के हजारों युवा चिंतित होकर सरकार को ज्ञापन दे रहे हैं। मैं उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। सरकार से मांग है कि मेरी सुरक्षा की चिंता छोड़ उन लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दें, जो जिहादियों के निशाने पर हैं।'
— Dilkhush Meena (@dilkhushmina) July 19, 2022
पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है
बता दें कि 9 जुलाई 2022 को लिखे गए जान से धमकी भरे इस खत की बात 18 जुलाई को सामने आई है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने इस संबंध में राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

मूल वेतन देने की घोषणा की गई थी
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को भेजे पत्र के साथ मीडिया में प्रकाशित खबर की कटिंग भी लगाई गई, जिसमें किरोड़ीलाल मीणा की ओर से मृतक कन्हैया लाल के परिवार को अपने एक महीने का मूल वेतन देने की घोषणा की गई थी।

उसका हाल कन्हैयालाल जैसा ही होगा
किरोड़ी लाल मीणा को मिले धमकी भरे पत्र में लिखा है कि 'जो हमारे पैगंबरों के खिलाफ गुस्ताखी करेगा, उसका हाल कन्हैयालाल जैसा ही होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा वो बड़ा नेता ही क्यों ना हो? उसको हम सबक सिखा देंगे। इसलिए अब किरोड़ीलाल मीणा तेरा नंबर है, क्योंकि तू खुद को बड़ा हिंदूवादी नेता और हिंदुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है। कुछ दिन पहले भी उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी करने वालों की मदद की है।'

टेलर कन्हैयालाल की हत्या 28 जून को
बता दें कि उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल की हत्या 28 जून को उसकी दुकान में घुसकर की गई थी। आरोपी मोहम्मद रियाज व गौस मोहम्मद ने चाकू से गला रेतकर पूरी वारदात का वीडियो बनाकर वायरल भी करवाया। कन्हैयालाल की हत्या इसलिए की थी कि उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications