Karnataka Results 2023: कर्नाटक में हार पर बोले निवर्तमान सीएम बोम्मई, कहा- "अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे कटील"

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हांसिल की है। निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कटील अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे। हमने अपनी हार को विनम्रता से स्वीकार किया है।

basavraj bommai

Karnataka Results 2023: कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कटील अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे। कर्नाटक के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज कुछ विधायक मौजूद थे। हमने अपनी हार को विनम्रता से स्वीकार किया है। यह पीएम मोदी की हार नहीं है। वह एक राष्ट्रीय नेता है। कांग्रेस नेतृत्व पूरे देश में हार गया है। आपको बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। अब कांग्रेस वहां सरकार बनाने जा रही है।

कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीती कांग्रेस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 135 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है। जबकि भाजपा 66 सीट पर ही जीत सकी है। कांग्रेस इस जीत का पूरा श्रेय राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे रही है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की माने तो कर्नाटक में जीत का सारा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि कांग्रेस कर्नाटक इतने प्रचंड बहुमत से जीती है।

भ्रष्टाचार का मुद्दा रहा हावी

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बोम्मई सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में छाया रहा। वही इस चुनाव पर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का असर दिखाई दिया। बीजेपी के पास स्थानीय मुद्दों का अभाव था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव में जीत पर कहा कि मोहब्बत की दुकानें शुरू हो गई है। नफरत का बाजार बंद हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+