Karnataka Result 2023: कर्नाटक में भी दिखा गहलोत की योजनाओं का असर, कांग्रेस में बढ़ेगा सीएम गहलोत का कद

कर्नाटक विधनसभा चुनाव परिणामों का असर आने वाले दिनों में राजस्थान में भी नजर आएगा। कर्नाटक के परिणामों से कांग्रेस में गहलोत का कद तो बढ़ेगा ही लेकिन पायलट का असर उतना ही कमजोर होगा।

ashok gehlot

Karnataka Result 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और ओपीएस कांग्रेस के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ओल्ड पेंशन स्कीम मुद्दा बनकर उभरी थी। इन्हीं योजनाओं को कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी अपने एजेंडे में शामिल किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही शानदार बढ़त के साथ ही पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कद भी बढ़ेगा। सीएम अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा करते हैं। वही प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस में अशोक गहलोत का कद बढ़ेगा। वहीं इस चुनाव परिणाम के असर सचिन पायलट के कद को कमजोर करेंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस को लगातार मिल रही बढ़त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिलती जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस 134 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं भाजपा 64 सीटों पर सिमट कर रह गई है। कांग्रेस के पक्ष में लगातार आ रहे परिणामों के बाद मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। कांग्रेस इस जीत का पूरा श्रेय राहुल गांधी को दे रही है। चर्चा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक में कांग्रेस को सफलता मिली है।

सचिन पायलट का घटेगा कद

राजस्थान में कर्नाटक चुनाव के बीच सचिन पायलट द्वारा एक दिवसीय अनशन और जन संघर्ष यात्रा निकाले जाने के बाद पार्टी हाईकमान की पायलट पर नाराजगी है। कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही मिल रही बड़ी जीत के असर राजस्थान की सियासत में भी देखने को मिलेंगे। राजनीति के जानकार बताते हैं कि इन चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में सीएम गहलोत का कद बढ़ने के साथ ही सचिन पायलट का प्रभाव कमजोर होगा। इस जीत के बाद पार्टी हाईकमान पायलट के मामले में सख्ती से पेश आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+