Karnataka Result 2023: सीएम गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- "बजरंगबली के नाम के दुरूपयोग का नतीजा है"
कर्नाटक चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने बजरंगबली के नाम का दुरूपयोग किया। यह उसी का नतीजा है।

Karnataka Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। आने वाले सभी चुनाव छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में लोग बीजेपी को सबक सिखाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर मोदी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। उसी मुकदमे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त हुई है। एक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। उस पर स्टे किया गया। पार्लियामेंट में बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद हाईकोर्ट में आग्रह करके मुकदमा फिर से शुरू कराया गया। उस पर फैसला देकर सजा दे दी गई। ऐसे केसों में सजा नहीं होती है। फैसला आने के कुछ दिन बाद ही उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई। जनता सब समझती है। जनता ने उनको जवाब दिया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में जीते चुनाव
सीएम गहलोत ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में अच्छी बातें कहीं उन्होंने तनावपूर्ण माहौल, बरोजगारी, अमीर गरीब के बीच खाई और महंगाई को लेकर मुद्दे उठाए। कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया तमाम स्थानीय नेताओं ने चुनाव में साथ दिया। वहां के लोग समझ गए कि जिस तरह यह लोग मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और कर्नाटक में सरकार गिरा रहे हैं। राजस्थान में भी इनकी दाल नहीं गली वरना राजस्थान में इन्होंने कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने यहां पूरा षड्यंत्र किया लेकिन इनको हमने कामयाब नहीं होने दिया। यह लोग हॉर्स ट्रेडिंग और खरीद फरोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिराते हैं। यह लोग लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव में भी जनता इनको सबक सिखाएगी।
"People will teach them a lesson. In all upcoming elections-Chhattisgarh, Madhya Pradesh, and Rajasthan, they (BJP) will learn a lesson," says Rajasthan CM & Congress leader Ashok Gehlot as Congress wins #KarnatakaPolls pic.twitter.com/m92lXzfJ4G
— ANI (@ANI) May 13, 2023
बजरंगबली के नाम के दुरूपयोग का असर
सीएम गहलोत ने कहा कि अब पीएम मोदी और अमित शाह को समझ जाना चाहिए कि धर्म के नाम पर आप जिस तरह लोगों को भड़का रहे हैं। बजरंगबली का नाम बोलकर आप चुनाव में ठप्पा लगाओ। इस तरह का अभियान चलाया। यह अपने आप में अपराध है। कानून व्यवस्था के होते हुए कर्नाटक चुनाव में ऐसी स्थितियां थी। मैंने मांग भी की थी इलेक्शन कमीशन से कि पीएम मोदी के चुनाव अभियान पर रोक लगानी चाहिए थी। बजरंगबली सब की आस्था के प्रतीक हैं। आप चुनावों में उन्हें घसीट रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह बजरंगबली के नाम का दुरुपयोग किया। यह चुनाव परिणाम उसी का असर है।












Click it and Unblock the Notifications