Karnataka Result 2023: कर्नाटक जीत के बाद गहलोत पायलट विवाद पर बोले रंधावा, कहा- "राजस्थान में भी ऐसा ही होगा"
कर्नाटक चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान सामने आया है। रंधावा ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एकजुट होकर लड़े हैं. राजस्थान में भी ऐसा ही होगा।

Karnataka Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में आ रहे भारी रुझान के बीच राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का का बयान सामने आया है। रंधावा ने प्रदेश में चल रहे अंतर्कलह पर कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि हमारे बीच मतभेद है और उन्हें नहीं होना चाहिए। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे मतभेद को जल्दी ही मजबूती से सुलझाए जाएगा। हम हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एकजुट होकर लड़े हैं। हम राजस्थान में भी ऐसा ही करेंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम पद को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोलते हुए एक दिवसीय अनशन किया था। सचिन पायलट अभी भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर जन संघर्ष यात्रा पर हैं।
गहलोत और पायलट के बीच सीएम पद को लेकर विवाद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सीएम पद को लेकर लंबे समय से विवाद चल है। पायलट ने साल 2020 में अपने समर्थक विधायकों को लेकर गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश भी की थी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गहलोत पायलट के बीच सीजफायर कराया था। लेकिन दोनों नेताओं के बीच में सीजफायर लंबा नहीं चल सका। मौका मिलते ही गहलोत और पायलट एक दूसरे के खिलाफ हमला बोलते हैं। सचिन पायलट ने पिछले दिनों अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एकदिवसीय अनशन किया था। अब पायलट पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर जन संघर्ष यात्रा कर रहे हैं।
#WATCH | I accept that we've differences & they should not be there. It (difference between Sachin Pilot and CM Gehlot) will be resolved firmly. We fought unitedly in Himachal Pradesh, Karnataka & we will do the same in Rajasthan: Congress in charge for Rajasthan, Sukhjinder… pic.twitter.com/wYkDiSZWxd
— ANI (@ANI) May 13, 2023
भीषण गर्मी के बीच जन संघर्ष पदयात्रा पर पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर अजमेर से जयपुर के बीच जन संघर्ष यात्रा कर रहे हैं। पायलट की यात्रा का आज तीसरा दिन है। सचिन पायलट ने आज सुबह जयपुर जिले के दूदू से अपनी यात्रा की शुरुआत की। पायलट की यात्रा को लेकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस यात्रा से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। इसी मामले को लेकर सुखविंदर सिंह रंधावा ने कल कहा था कि यह यात्रा कांग्रेस की नहीं है। इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को वे रिपोर्ट सौंपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications