Kali Charan Saraf Net Worth: 6 करोड़ की संपत्ति के मालिक BJP प्रत्याशी काली चरण सराफ ने बहू से ले रखा कर्ज
kalicharan saraf property: राजस्थान चुनाव 2023 में जयपुर शहर की Malviya Nagar सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ ने पर्चा भरा है। कालीचरण सराफ के पास 6 करोड़ की संपत्ति है।
kalicharan saraf BJP Malviya Nagar Jaipur: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जयपुर शहर की मालवीय नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कालीचरण सराफ ने पर्चा भरा है।
कालीचरण सराफ के नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र से उनकी संपत्ति का भी खुलासा हुआ है। काली सराफ के पास कुल छह करोड़ की संपत्ति है।

जयपुर के मालवीय नगर से चुनाव लड़ रहे कालीचरण सराफ के चुनाव हलफनामे के अनुसार उन्होंने अपनी संपत्ति 6 करोड़ 18 लाख 588 बताई है। पत्नी अलका के पास 7 करोड़ 98 लाख 60 हजार 674 रुपए हैं।
राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता काली चरण सराफ की कुल संपत्ति में खास बात यह है कि उन पर देनदारी भी है। उन्होंने अपने हलफनामे में जिक्र किया है कि बहू से कर्ज भी ले रखा है।
बता दें कि राजस्थान चुनाव 2023 में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पांचवें दिन पर्चा दाखिल करने वाले काली चरण सराफ के साथ पत्नी अलका सराफ, डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट, सुमन भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कालीचरण सराफ जयपुर के मालवीय नगर से वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। पिछले चुनाव के बाद काली चरण सराफ की संपत्ति 2 करोड़ 42 लाख रुपए बढ़ी है। उनके पास 100 ग्राम सोना और पत्नी के पास एक किलो 600 सोना है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। 3 दिसंबर को चार अन्य राज्य मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के साथ मतों की गिनती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications