Rajasthan : नकल गिरोह पर कार्रवाई, 'अधिगम कोचिंग' की पांच मंजिला बिल्डिंग पर JDA का बुलडोजर

राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने का मास्‍टर माइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण से जुडे 'अधिगम कोचिंग' सेंटर पर अशोक गहलोत सरकार का बुलडोजर चला है।

JDA bulldozer

राजस्‍थान में पेपर लीक करवाकर लाखों बेरोजगारों के भविष्‍य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अशोक गहलोत सरकार जबरदस्‍त एक्‍शन मोड में है। राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करवाने वाले गिरोह में शामिल आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चले हैं। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने पेपर लीक गिरोह के मास्‍टरमाइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण से जुड़े 'अधिगम कोचिंग' को ढहा दिया है।

जेडीए ने चला दिया बुलडोजर

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित जिस पांच मंजिला भवन को ढहाया गया है, वह पीपर लीक के आरोपियों ने कोचिंग क्‍लास चलाने के लिए अनिल अग्रवाल से किराए पर ली थी। यह भवन दो आवासीय भूखंडों को मिलाकर जीरो सेटबैक पर बनी पाई गई तो जेडीए ने नोटिस देकर बुलडोजर चला दिया।

सुरेश ढाका व भूपेंद्र सारण पर नकद ईनाम

इधर, आरोपी सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण के बारे में खबर है कि दोनों पेपर लीक का भंडोफोड़ होने के बाद से अंडरग्राउंड है। नेपाल भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। राजस्‍थान पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर रखा है। गहलोत सरकार ने आरोपियों के किराए के कोचिंग सेंटर पर भले ही बुलडोजर चला दिया हो, मगर आरोपियों की करोड़ों की निजी सम्‍पती को छूआ तक नहीं।

जयपुर में आलीशान मकान

बताया जाता है कि पेपर लीक के आरोपी भूपेंद्र सारण ने अजमेर रोड पर रजनी विहार में आलीशान मकान बना रखा है। मकान में कई लग्‍जरी सुविधाएं मौजूद हैं। कीमत डेढ़ करोड़। भूपेंद्र सारण ने जयपुर में पत्‍नी व भाभी के नाम एसबी प्राइम स्‍टील इंडस्‍ट्री नामक फर्म बनाई हुई है। इसके जरिए अगस्‍त माह में बगररू औद्योगिक क्षेत्र में डेढ़ करोड़ का प्‍लॉट खरीदा। सुरेश ढाका चित्रकूट में पिता के नाम डेढ़ करोड़ का फलैट खरीदा।

आरोपी की तलाश में टीमें रवाना

उल्‍लेखनीय है कि भूपेंद्र सारण पर साल 2011 में जीएनएम भर्ती, साल 2022 में पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती पेपर लीक का आरोप लगा। जेल भी जा चुका है। ढाका मनी लॉड्रिंग व पेपर लीक में भी दो बार सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। आरोपी की तलाश में जयपुर पुलिस की टीमें कर्नाटक, गुजरात व ओडिसा भी भेजी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+