Rajasthan में गुजरात चुनाव परिणाम की आड़ में अस्थिरता फैलाने वालों को जयराम रमेश का कड़ा संदेश, जानिए पूरा मामला
राजस्थान के बूंदी में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने गुजरात चुनाव परिणाम के जरिए अस्थिरता फैलाने वाले नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। रमेश ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है।

Rajasthan के बूंदी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने प्रदेश में राजनीति को लेकर लगाई जा रही कयासबाजियों पर एक बार फिर से अंकुश लगाया है। इशारों ही इशारों में जयराम रमेश ने यह भी संदेश दे दिया कि मीडिया के सहारे गहलोत सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद करें। राजस्थान में पिछले एक साल से सरकार को अस्थिर करने में जुटे पायलट समर्थकों ने गुजरात और हिमाचल चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश की राजनीति को मीडिया की मदद से एक बार फिर से गरमाने की कोशिश शुरू की थी। वह गुजरात की हार पर बयान बाजी कर रहे थे। इस बीच राहुल की यात्रा राजस्थान में जारी है। गहलोत को लेकर कांग्रेस हाईकमान का रुख साफ है कि गहलोत पर उनका भरोसा बरकरार है।

गुजरात परिणाम को बना रहे मुद्दा
चुनाव परिणामों के बाद सचिन पायलट ने गुजरात के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी कर गहलोत पर निशाना साधा है। यही नहीं सचिन के यूपी के एक समर्थक प्रमोद त्यागी उर्फ प्रमोद कृष्णन ने ट्वीट कर राजस्थान की हार पर गहलोत पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने अजय माकन को हटाने से लेकर पार्टी छोड़ने वालों तक पर जो कुछ बोला। वह गहलोत विरोधियों को सीधा संदेश था। रमेश ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा, लेकिन हो गया।

ओवैसी और आप भाजपा की बी टीम
जयराम रमेश ने कहा कि आप हो या ओवैसी की पार्टी कहने पर के लिए अलग चुनाव लड़ते हैं। लेकिन इनका असल मकसद बीजेपी की मदद करना होता है। आप ने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट पाकर कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। दूसरी ओर बड़ी बात यह है कि बीजेपी ने गुजरात में चुनाव जीतने के लिए रिकॉर्ड खर्चा किया साथ है। इसके साथ ही चुनाव से कुछ दिन पहले तमाम योजनाओं का पिटारा गुजरात में खोल दिया। इतना सब होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल से कई गुना ज्यादा समय गुजरात को दिया। पहली बार दिखा कि चुनाव में मोदी व शाह ने हिमाचल जैसे राज्य में कम रुचि दिखाई है।

गद्दार शब्द पर लगाई मुहर
जयराम रमेश ने पार्टी छोड़ने वालों पर जो कुछ बोला उसके लिए मायने हैं। मध्यप्रदेश में उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों को 25 कैरेट गद्दार कहकर एक तरह से राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश करने वालों को गद्दार कहने वाले शब्द पर मुहर लगाई है। एमपी की तर्ज पर ही राजस्थान में 2020 में सचिन पायलट ने 19 विधायकों के साथ गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री गहलोत की सजगता के चलते सचिन 25 विधायक नहीं जुटा पाए वरना राजस्थान में आज बीजेपी की सरकार होती।












Click it and Unblock the Notifications