लड़की के साथ TikTok पर बनाया Video, गुस्साए भाई ने युवक को निर्वस्त्र कर शहर में घुमाया
जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में सोशल मीडिया एप्प टिकटॉक पर लड़की के साथ वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने उस युवक के साथ जमकर पिटाई की और निर्वस्त्र कर शहर में घुमाया। युवक पर आरोप है कि उसने 14 वर्षीय बालिका का वीडियो बनाकर टिकटॉक पर अपलोड किया था। इसी से नाराज बालिका के भाई और उसके साथियों ने युवक को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर घुमाया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक 14 वर्षीय बालिका को पहले से जानता था। दोनों की बातचीत भी थी। इस दौरान एक वीडियो बालिका के साथ बनाकर युवक ने टिक टॉक अकाउंट पर डाला। जैसे ही इस वीडियो की सूचना बालिका के परिजनों को मिली तो गुस्साए परिजन और बालिका के भाइयों और उसके साथियों ने युवक को निर्वस्त्र किया। यही नहीं युवक को बेल्ट और लात घुसो से पिटाई भी की। टीला नंबर 5 से लेकर बीच सड़क पर युवक को निर्वस्त्र कर घुमाया। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने निर्वस्त्र का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसकी खबर पुलिस को भी लगी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक दर्जन असामाजिक तत्व इंसानियत को भूलकर युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट कर बीच सड़क पर घुमा रहे हैं। इंसानियत उस समय भी खत्म हो गई जब सड़क पर आने जाने वाले लोग इस घटना को देख रहे हैं, लेकिन कोई भी इसका विरोध नहीं कर रहा है।
बातचीत में पीड़ित ने कहा कि अगर उसको न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। उधर, लड़की के भाई ने प्रशासन से गुहार लगाई कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पीड़ित और परिवार की बदनामी हो रही है। ऐसे में प्रशासन इस वीडियो को वायरल होने से रोकें और जो भी इस वीडियो को वायरल कर रहा है। उसके खिलाफ भी पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करें। वही, पीड़ित के खिलाफ भी बालिका के परिजनों ने मुकदमा एससी एसटी एक्ट के धाराओं में दर्ज कराया है। उधर, पीड़ित ने भी निर्वस्त्र मारपीट और वीडियो वायरल करने को लेकर बालिका के भाई और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications