Uma Suthar Jaipur: पूरा परिवार चलाती थी उमा सुथार, जयपुर में प्रेमी बदलने के बाद विवाद में गई जान

Uma Suthar Mangesh arora Jaipur: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर की होटल एवरग्रीन के बाद कार से कुचलकर जिस युवती उमा सुथार की हत्‍या की गई, उसको लेकर आरोपी मंगेश अरोड़ा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। (वीडियो नीचे)

जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस की पूछताछ में मंगेश अरोड़ा ने बताया कि उमा सुथार मध्‍य प्रदेश के नीमच जिले के खातीगढ़ की रहने वाली थी। भीलवाड़ा से पढ़ाई की थी। इन दिनों वह जयपुर में किराए का मकान लेकर रहती थी और इवेंट कंपनी में काम करती थी।

Uma Suthar Love Story with Mangesh Arora

मंगेश अरोड़ा के अनुसार उमा सुथार पहले उसकी गर्लफ्रेंड थी। फिर उसने मंगेश के दोस्‍त झुंझुनूं निवासी राजकुमार झाझड़िया के करीब आ गई और मंगेश को छोड़कर राजकुमार की गर्लफ्रेंड बन गई। इस बात को लेकर मंगेश अपने दोस्‍त राजकुमार व उमा से रंजिश रखने लगा था।

मीडिया की खबरों के अनुसार सोमवार की रात को 11 बजे मंगेश अरोड़ा अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ जयपुर की एवरग्रीन विश होटल में क्रिसमस की पार्टी मनाने आया था। तब वहां राजकुमार व उमा सुथार पहले से ही मौजूद थे। उनको देखकर मंगेश आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने लगा था।, जिस पर विवाद हो गया।

Uma Suthar Love Story with Mangesh Arora

इसके बाद मंगेश अपने प्रेमिका के साथ दूसरी होटल में चल गया। रात करीब ढाई बजे वापस एवरग्रीन होटल आया। यहां उसका राजकुमार व उमा से फिर झगड़ा हुआ। राजकुमार ने उसे कथित रूप से गाली दी। बता दें कि मंगेश अरोड़ा हरियाणा के सिरसा का है। जयपुर में कपड़े में काम करता है।

फिर सुबह करीब पांच बजे राजकुमार व उमा कैब किराए पर करके होटल से जाने लगे। वे होटल के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहे थे। तब वहां मंगेश ने कैब में तोड़तोड़ की और राजकुमार को बेसबॉल स्टिक से मारने की कोशिश की।

Uma suthar Mangesh Arora mother

जवाहर सर्किल थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार के अनुसार परिवादी व आरोपी दोनों ही उस होटल में पार्टी कर रहे थे। एक पक्ष ने शराब भी पी रखी थी। फिर महिला पर अभद्र टिप्‍पणी करने से बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपी में युवती को कार से रौंद दिया।

यह दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कार की टक्‍कर से राजकुमार घायल हो गया जबकि उमा सुथार की जान चली गई। वहीं, आरोपी मंगेश अरोड़ा में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर लिया।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच

मीडिया से बातचीत में उमा के माता-पिता ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कहा कि उनकी बेटी की दूसरे के झगड़े में हत्‍या कर दी गई। बेटी इंवेट का काम नहीं होता था तब उमा सुथार मालवीर नगर के एक होटल में रिसेप्‍शन पर बैठा करती थी।वह अपने परिवार का खर्च भी उठाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+