JAIPUR : टीचर ने छात्राओं के मोबाइल पर भेज दिए गंदे मैसेज, अश्लील चैट के स्क्रीन शॉट वायरल
जयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जाने माने सेंट जेवियर्स स्कूल के एनसीसी टीचर ने स्कूल की पूर्व छात्राओं को इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेज दिए। छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील मैसेज पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। टीचर की अश्लील चैट वायरल होने लग गई। अशोक नगर पुलिस ने टीचर निखिल जोस को गिरफ्तार कर लिया है। टीचर के मोबाइल से पुलिस को स्क्रीन शॉट मिली है।

रामनगर सोडाला को गिरफ्तार
अशोक नगर थानाधिकारी ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल के टीचर निखिल जोस निवासी रामनगर सोडाला को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि टीचर के नाम से इंस्टाग्राम पर आईड़ी बनी हुई है। उसकी आईड़ी से ही स्कूल की पूर्व छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे गए है। जांच में टीचर ने बताया कि उसे एक दिन ही पहले पता लगा था कि उसकी आईड़ी से मैसेज भेजे गए है। उसके पास कई लोगों के फोन आए थे। पुलिस ने आईटी एक्ट में उसे गिरफ्तार किया है। निखिल जोस सी-स्कीम और भांकरोटा में एनसीसी टीचर है। स्कूल में ऑनलाइन क्लास के लिए के व्हाटसएप्प ग्रुप बनाए गए थे।

टीचर ने ग्रुप से ही छात्राओं के नंबर ले लिए
टीचर ने ग्रुप से ही छात्राओं के नंबर ले लिए। उन्हें प्राइवेट चेटिंग करने लगा। शुरूआत में तो छात्राओं ने चेटिंग होने पर खास रिस्पांस नहीं दिया। बाद में टीचर अश्लील हरकतें और शराब पीने के लिए होटल में मिलने के ऑफर करने लगा।

छात्राओं ने टीचर को सबक सिखाने की ठानी।
स्कूल की कई छात्राओं को रात 10 बजे के आसपास अश्लील मैसेज भेजे। उन्हें स्कूल से बाहर मिलने के लिए बोला गया था। इतना ही उन्हें होमवर्क के बहाने मिलने के लिए भी बोला था। स्कूल से पास आउट हो चुकी 12वीं कक्षा की छात्राओं ने टीचर को सबक सिखाने की बात ठानी। वे एकजुट हो गई और उन्होंने कैंपेन शुरू कर दिया।

काफी छात्राएं परेशान होने लगी थी
काफी छात्राएं परेशान होने लगी थी। टीचर की चेटिंग से साफ दिखाई दे रहा है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। वह क्या चाहता है। इसके बाद स्कूल के एक छात्र ने 27 मिनट 31 सेकंड का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। जिसमें टीचर के खिलाफ काफी छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का दावा किया है।

टीचर ने एक छात्रा पर मिलने के लिए काफी दबाव बनाया
टीचर ने एक छात्रा पर मिलने के लिए काफी दबाव बनाया। छात्रा ने उससे मिलने के लिए मना कर दिया उसके व्हाट्सएप से डीपी लेकर वायरल करने लगा। उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। उसने कई छात्राओं के फोटो स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। छात्राओं के नाम लिखकर उन्हें मैसेज करने लगा था। शिकायत मिलने पर अशोक नगर पुलिस हरकत में आई और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications