Jaipur Bomb Threat: जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों-शिक्षकों में मचा हड़कंप
Bomb Threat in Jaipur School: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चार स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद चारों स्कूलों में हड़कंच मचा हुआ है। सूचना पाकर जयपुर पुलिस स्कूलों में पहुंची है। छात्रों-शिक्षकों को सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकाला गया है।

TimesofIndia की खबर के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ का कहना है कि शहर के चार-पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी और एक टीम फिलहाल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही है। वहीं, पुलिस की अन्य टीमें बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड को लेकर स्कूलों में पहुंची हैं।
बता दें कि जयपुर में जिन चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें विद्याधर नगर स्थित माहदेश्वरी पब्लिक स्कूल का भी नाम शामिल है। इससे पहले रविवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी भरे में लिखा था कि कुछ ही घंटों में जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औंरगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट पर विस्फोट होगा। इनकी बिल्डिंग में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा दी है।
इस मेल को आप धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी। सीआइएसएफ की ऑफिशियल आइडी पर यह मेल रविवार को दोपहर को आया था। इसके बाद से जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है।
उल्लेखनीय है कि जयपुर परकोटे में हुए सीरियल बम ब्लास्ट की आज 13 मई को 16वीं बरसी है। तब चांदपोल समेत परकोर्ट में छह जगहों पर आठ बम धमाके हुए थे, जिनमें 71 लोगों की जान गई थी।












Click it and Unblock the Notifications