इस मेवाती गैंग ने फ्लाइट से दूसरे राज्‍यों में जाकर ATM से निकाले करोड़ों रुपए, 7 साल में पहली बार पकड़ में आई

राजस्‍थान पुलिस ने उस मेवाती गैंग का खुलासा किया है, जो दूसरे में जाकर एटीएम से पैसे निकालती थी। गैंग के पांच सदस्‍य अरेस्‍ट किए गए हैं।

मेवात के साइबर ठग राजस्‍थान की जयपुर पुलिस के हत्‍थे चढ़े हैं। दूसरे राज्‍यों में जाकर एटीएम से अब तक करोड़ों रुपए निकाल चुकी इस मेवाती गैंग के पांच सदस्‍यों को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में गैंग के सदस्‍यों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

जयपुर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मेवाती गैंग के जुबेर खान, लुकमान दीन, मुस्‍ताक, इलियास व सददाम खान को पकड़ा है। इनके पास से 75 एटीएम और दो लाख 31 हजार रुपए कैश बरामद किए हैं। गैंग के पांचों सदस्‍य हैदराबाद से प्‍लेन में बैठकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Mewati gang Rajasthan

जयपुर पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वे सात साल से सक्रिय हैं। सूट-बूट पहनकर फ्लाइट से जाते और किसी ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर एटीएम से रुपए निकाल लाते। अब तक करोड़ों रुपए निकाल चुके हैं।

आरोपियों के इतने एटीएम कहां से आए के सवाल के जवाब उन्‍होंने पुलिस को बताया कि वे सबसे पहले ऐसे परिचितों से एटीएम कार्ड और पिन नंबर लेते थे, जिनका खाता राजस्‍थान में हो। फिर कार्ड लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्‍ट्र में जाकर ठगी करते।

आरोपी एटीएम कार्ड धारक अपने परिचित को बैंक में फोन से शिकायत करने के लिए कहते। शिकायत में कहते कि पैसे निकालने थे, लेकिन एटीएम के अंदर ही पैसे अटक गए। आरबीआई के नियमानुसार अटके हुए ट्रांजेक्‍शन का पैसा सात दिन में ग्राहक को वापस लौटाना पड़ता है। बैंक द्वारा जब ग्राहक का पैसा लौटा दिया जाता था तो ठग उस रकम को भी निकाल लेते थे।

खास बात यह है कि आरोपी एटीएम से पैसे निकालते थे, वहां एटीएम के बाहर अपने एक आदमी को खड़ा कर देते थे। एटीएम के बाहर खड़ा ठग पावर सप्लाई के बटन को अपने हाथ में रखता था। एटीएम के अंदर खड़ा व्यक्ति एटीएम से कैश निकाल के लिए कार्ड लगाता था। जैसे ही कैश बाहर आता एटीएम के बाहर खड़ा आदमी पावर सप्लाई करने वाले स्विच को बंद कर देता था। इस तरीके से एटीएम से कैश भी निकल जाता था और खाते से पैसे भी नहीं कटते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+