जयपुर का परकोटा विश्व सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल, जानिए इससे पिंकसिटी को क्या होगा फायदा?
जयपुर। राजस्थान की राजधानी और पिंकसिटी के नाम दुनियाभर में मशहूर जयपुर के परकोटे को यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया है। अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित यूनेस्को की बैठक में जयपुर में विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल होने से जयपुर को काफी फायदा होगा। जयपुर एक सांस्कृतिक शहर है और एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में इसकी पहचान है। इससे अन्य शहरों के साथ जयपुर का सांस्कृतिक आदान प्रदान होगा।

यूनेस्को ने जयपुर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किए जाने के संबंध में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट भी शेयर की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए जनता को शुभकामानाएं दी हैं।
जानिए पीएम व सीएम ने क्या लिखा
यूनेस्को द्वारा जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची शामिल किए जाने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि जयपुर संस्कृति और वीरता से जुड़ा शहर है। भव्य और ऊर्जावान, जयपुर का आतिथ्य सभी लोगों को आकर्षित करता है। मुझे खुशी है कि इस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में अंकित किया गया

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हमारी पिंकसिटी जयपुर को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है। यह राजस्थान की राजधानी के गौरव को बढ़ाएगा। है। सीएम गहलोत ने अपने दूसरे दूसरे ट्वीट में लिखा कि वर्ल्ड वर्ल्ड मैप पर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में, जयपुर न केवल प्रतिष्ठा का विषय है, बल्कि यह पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications