जयपुर में Blued App पर चैट करने के बाद मिलने के लिए बुलाती थी यह लड़की, फिर यूं देती धोखा
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस ने ब्लूड एप्प के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक युवती सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पहले युवती ने ब्लूड एप्प के जरिए नीतू शर्मा उर्फ ज्योति के नाम से आईडी बनाई और दीपक गोस्वामी नाम के युवक को अपने जाल में फंसाकर विश्वकर्मा इलाके में युवक को मिलने बुलाया, तभी वहां दो युवक भी आ गए और दीपक गोस्वामी से मारपीट कर मोबाइल और रुपए छीन ले गए।
पीड़ित दीपक ने हरमाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी ज्योति कुमावत, जूनियर कुमावत और राहुल बैरवा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।












Click it and Unblock the Notifications