Jaipur Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपी पिंक सिटी जयपुर, घरों से बाहर निकले लोग

Jaipur Earthquake: राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी जयपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। हालांकि ये झटके लगातार तीन बार महसूस हुए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। जयपुर के पास खाटू श्याम में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

सुबह 4.10 से 4.25 के बीच तीन झटकों से हिला शहर (Jaipur Earthquake)
भूकंप सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर आया लेकिन 15 मिनट के भीतर लगातार तीन झटके महसूस किए गए। डर के मारे लोग घर से बाहर आ गए। बच्चों से लेकर महिलाओं के चेहरे पर साफ डर देखा जा रहा था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आ रही है।

Jaipur-earthquake

नीचे वीडियो में देखें कैसे हिल उठा जयपुर (Jaipur Earthquake Video)

गहरी नींद में सो रहे थे लोग
प्रदेश में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए। तब ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। लोगों को नींद में ही कंपन्न और विस्फोट की आवाज का एहसास हुआ। इससे उनकी नींद खुल गई। एक के बाद एक लगातार आए झटकों ने लोगों को भूकंप का एहसास करा दिया। इसके तुरंत बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। खबर लिखे जाने तक भी लोग घरों से बाहर और पार्कों में बैठे नजर आए। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत पैदा हो गई है।

क्यों आता है भूकंप
दरअसल, धरती के भीतर कई प्लेटें होती हैं जो समय-समय पर विस्थापित होती हैं। इस सिद्धांत को अंग्रेजी में प्लेट टैक्टॉनिकक और हिंदी में प्लेट विवर्तनिकी कहते हैं। इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की ऊपरी परत लगभग 80 से 100 किलोमीटर मोटी होती है जिसे स्थल मंडल कहते हैं। पृथ्वी के इस भाग में कई टुकड़ों में टूटी हुई प्लेटें होती हैं जो तैरती रहती हैं। सामान्य रूप से यह प्लेटें 10-40 मिलिमीटर प्रति वर्ष की गति से गतिशील रहती हैं। हालांकि, इनमें कुछ की गति 160 मिलिमीटर प्रति वर्ष भी होती है। वहीं जब भी यह प्लेटें गतिशील होती हैं तो यह आपस में टकरती हैं। इन प्लेटों के टकराने से ही तरंगे पैदा होती हैं। यही नहीं इन्हीं प्लेटों के एक-दूसरे से टकराने के बाद यह एक दूसरे के उपर चढ़ने लगती हैं जिसके परिणामस्वरूप भूकंप आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+