Jaipur DM प्रकाश राजपुरोहित का Video Viral , दिव्यांग को सामने टेबल पर बैठाकर सुनी फरियाद
जन सुनवाई के दौरान जयपुर जिला प्रकाश राजपुरोहित ने किशनगढ़ रेनवाल के दिव्यांग ओमप्रकाश कुमावत की फरियाद सुनने के लिए उसे अपने सामने टेबल पर बैठा लिया।

Jaipur Collector Video Viral with Divyang: दिव्यांग को अपनी फरियाद अफसरों तक पहुंचाने में अक्सर शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, मगर इस मामले में राजस्थान की राजधानी जयपुर से हर किसी के दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जयपुर के जिला कलेक्टर आईएएस प्रकाश राजपुरोहित ने एक दिव्यांग को अपने सामने टेबल पर बैठाकर उसकी फरियाद सुनी और जल्द ही समाधान का आश्वासन भी दिया। इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर किसी आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित की प्रशंसा भी कर रहा है। (VIDEO नीचे)
जयपुर जिला परिषद में जन सुनवाई
हुआ यूं कि शुकवार को जयपुर के जिला परिषद सभागार में जन सुनवाई हो रही थी। इसमें जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल का रहने वाला दिव्यांग ओमप्रकाश कुमावत भी पहुंचा था। ओमप्रकाश के दोनों पैरों में दिक्कत की वजह से वह ठीक से खड़ा नहीं हो पाता है। चलता भी जमीन पर घिसट घिसटकर है।

डीएम को संवेदना देख हर कोई हो गया भावुक
जन सुनवाई के दौरान ओमप्रकाश कुमावत को हाथों के बल चलते हुए आता देख जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने संवेदना दिखाई और खड़े हो गए। फिर ओमप्रकाश की फरियाद सुनने के लिए उसे टेबल पर ही अपने सामने बैठा लिया। उसे पानी पिलाया और तसल्ली से उसकी समस्या सुनी। जयपुर डीएम की ऐसी दरियादिली देखकर जन सुनवाई में मौजूद हर कोई भावुक हो गया।
दिव्यांग ओमप्रकाश ने क्या समस्या बताई
बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को बताया कि वे दो भाई दिव्यांग हैं। दोनों ही जमीन पर हाथों के बल से घिसट घिसटकर चलते हैं। उनके घर के सामने सड़क ऊंची बनी हुई है। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में सड़क का लेवल दो-तीन फीट नीचा किया जाए। ताकि आने जाने में आसानी हो और बीमारियों का खतरा भी नहीं रहे।
जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित कौन हैं?
बता दें कि जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित मूलरूप से बाड़मेर के रहने वाले हैं। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करके 2010 बैच के राजस्थान कैडर में आईएएस बने। 28 फरवरी 1986 को जन्मे प्रकाश राजपुरोहित ने बीटेक तक की पढ़ाई की है। जुलाई 2022 से जयपुर के जिला कलेक्टर हैं। इससे पहले अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, अलवर व हनुमानगढ़ में जिला कलेक्टर पद पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications