आतंकी संगठन सिमी से जुड़ा था वो पाकिस्तानी कैदी, जिसकी जयपुर सेंट्रल जेल में हुई हत्या
Jaipur News, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की केन्द्रीय जेल (jaipur central jail) में पाकिस्तान के एक कैदी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मारे गए (pakistani prisoner) कैदी की पहचान आतंकी संगठन सिमी के आतंकी के रूप में हुई है। कैदी का नाम शाकिर उल्हा बताया जा रहा है। SIMI के पांच अन्य आतंकियों के साथ वह जयपुर केन्द्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

शाकिर उल्हा का किसी बात को लेकर साथी कैदियों से विवाद हुआ, जिसमें उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी कैदी की मौत की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट और जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

राजस्थान ने Pulwama terror attack में खोए 6 जवान
इधर, आपको बता दें कि 14 फरवरी की शाम को पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर किए गए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। उनमें राजस्थान के पांच जवान कोटा के हेमराज मीणा, धौलपुर के भागीरथ सिंह, भरतपुर के जीतराम गुर्जर, जयपुर के रोहिताश लाम्बा, राजसमंद के नारायण लाल शामिल थे। इनके अलावा 18 फरवरी को पुलवामा में आतंकियों के खात्मे के लिए शुरू किए गए एनकाउंटर में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के श्योराम गुर्जर ने शहादत दी।

पाक नागरिकों को छोड़ना होगा बीकानेर
पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान (Indo-Pak) के बीच चल रहे तनाव के चलते पाकिस्तान के नागरिकों को राजस्थान का बीकानेर छोड़ना होगा। इस संबंध में बीकानेर के जिला कलेक्टर गौतम कुमार पाल ने पाकिस्तान नागरिकों को 48 घंटे के दौरान जिला छोड़ने के आदेश जारी कर रखे हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर सीमावर्ती जिले हैं। पाकिस्तान से इनकी सीमाएं लगती हैं। ऐसे में सरहद पार भारत-पाक विभाजन से पूर्व की रिश्तेदारियां भी हैं। रिश्तेदारी में पाकिस्तान के नागरिक बीकानेर आते रहते हैं।

BSF ने राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा
पाकिस्तान से लगते राजस्थान के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल ने जैसलमेर, बाड़मेर समेत अन्य सीमावर्ती जिलों में बॉर्डर के आस-पास न केवल नफरी में इजाफा किया है बल्कि सतर्कता भी बढ़ाई है। सूत्रों की मानें तो सरहद पार पाक रेंजर्स की हलचल भी बढ़ी है। BSF नार्थ के DIG मुकेश सिंह के अनुसार राजस्थान में बीएसएफ हमेशा की तरह हर विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस व अन्य एजेंसियों से हमारा समन्वय बना हुआ है। पुलवामा हमले के बाद से बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
-
Kal ka Mausam: Noida-Delhi में तगड़ी बारिश? 4 अप्रैल को UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले? -
Pakistan Crisis: UAE ने पाक कहा- तुरंत वापस करो $3.5 अरब का लोन, कर्ज उतारने के लिए कर्ज लेने को मजबूर शरीफ -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी












Click it and Unblock the Notifications