'ठग सुंदरी' प्रियंका चौधरी के जाल में कैसे फंसा जयपुर का व्यापारी घासीलाल चौधरी, जानिए पूरी कहानी

जयपुर, 12 जून। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। राजस्थान की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में बड़ा नाम रहीं प्रियंका चौधरी 'ठग सुंदरी' निकली है। प्रियंका चौधरी ने एक नामी व्यापारी को हनीट्रैप के जाल में फंसा लिया। अब गिरफ्तारी के बाद राजस्थान की पूर्व मिस प्रियंका चौधरी की जिंदगी के कई चौंकाने वाले राज खुले हैं।

कौन हैं पूर्व मिस राजस्थान प्रियंका चौधरी?

कौन हैं पूर्व मिस राजस्थान प्रियंका चौधरी?

बता दें कि प्रियंका चौधरी राजस्थान पुलिस के हैड कांस्टेबल की पत्नी है। जयपुर के उत्तम मार्ग की रहने वाली है। 2019 में मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब अपने नाम किया था। प्रियंका चौधरी लग्जरी लाइफ जीती है। वह पार्टी में जाती है और महंगे शौक भी रखती है।

 घीसालाल से सम्पर्क कैसे हुआ?

घीसालाल से सम्पर्क कैसे हुआ?

जयपुर के श्याम नगर पुलिस थाने में घीसालाल चौधरी की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि गया है कि साल 2016 में प्रियंका चौधरी अपने पति के साथ घर आई थी। उसने खुद को घीसालाल के गांव के पास की रहने वाली बताकर उसके यहां मकान किराए पर लिया था। तब प्रियंका घीसालाल के सम्पर्क में आई थी।

 ​पारिवारिक संंबंध बनाकर ठगा

​पारिवारिक संंबंध बनाकर ठगा

आरोप है कि मकान किराए पर लेने के बाद प्रियंका चौधरी ने व्यापारी से पारिवारिक संबंध बना लिए और धीरे-धीरे उसके कामकाज और कमाई के बारे में जानकारी हासिल की। फिर जरूरत बता कर रुपए मांगने लग गई। उसने झांसा देकर लाखों रुपए व्यापारी से ले लिए। यहां तक कि व्यापारी से खुद के लिए सोने के गहने भी बनवा लिए। वह लगातार उस पर दबाव बना कर ब्लैकमेल कर रही थी।

 व्यापारी ने दर्ज करवाई एफआईआर

व्यापारी ने दर्ज करवाई एफआईआर

जयपुर श्याम नगर पुलिस थाने के एएसआई जयसिंह के अनुसार पूर्व मिस राजस्थान प्रियंका चौधरी के हनीट्रैप में फंसने के बाद तीन जून को व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर उसे पकड़ लिया गया है। रिमांड के दौरान कई और भी राज खुल सकते हैं। रिपोर्ट में व्यापानी ने उस पर चार सौ गज का भूखंड व एक करोड़ की डिमांड का आरोप लगाया है।

Priyanka Chaudhary : पूर्व मिस राजस्थान प्रियंका चौधरी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगे एक करोड़, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+