Priyanka Chaudhary : पूर्व मिस राजस्थान प्रियंका चौधरी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगे एक करोड़, VIDEO
जयपुर, 12 जून। राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। खबर ये है कि पूर्व मिसेज राजस्थान प्रियंका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक व्यापारी को ब्लेकमेल करने के मामले में प्रियंका चौधरी की गिरफ्तारी हुई है।
Recommended Video

व्यापारी घासीलाल चौधरी से एक करोड़ की डिमांड
जयपुर श्याम नगर पुलिस थाने के एएसआई जयसिंह के अनुसार प्रियंका चौधरी पर जयपुर शहर के जाने माने व्यापारी घासीलाल चौधरी से एक करोड़ रुपए और 4 सौ गज के भूखंड की डिमांड का आरोप है। वह घासीलाल चौधरी को बदनाम करने की धमकी भी दे रही थी।

श्याम नगर पुलिस थाने में FIR
परेशान होकर व्यापारी ने श्याम नगर पुलिस थाने में प्रियंका चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर कोर्ट से उसका रिमांड ले सकती है ताकि पूरे मामले में उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके।

हैड कांस्टेबल की पत्नी हैं प्रियंका चौधरी
बता दें कि प्रियंका चौधरी राजस्थान में किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। ये मिसेज राजस्थान भी रह चुकी हैं। प्रियंका चौधरी के पति राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में टोंक पुलिस में कार्यरत हैं।

लाखों रुपए जमा कराए गए
श्याम नगर पुलिस के अनुसार प्रियंका चैधरी साल 2016 में जयपुर के व्यापारी घासीलाल चौधरी के संपर्क में आई थी। आरोप है कि उसके बाद प्रियंका चौधरी व्यापारी को कार, एसी, मकान आदि के लिए परेशान कर रही थी। चार से पांच साल के दौरान प्रियंका के खातों में लाखों रुपए जमा कराए गए हैं।

लग्जरी लाइफ जी रही हैं प्रियंका चौधरी
बता दें कि प्रियंका चौधरी एक हैड कांस्टेबल की पत्नी होने के बावजूद लग्जरी लाइफ जी रही हैं। इनकी दोनों बेटियां शहर के बेहद महंगे निजी स्कूलों में पढ़ रही हैं।

भूखंड अपने नाम करवाने की धमकी दे रही थी
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से प्रियंका चौधरी लगातार घासीालाल चौधरी को एक बड़ा भूखंड अपने नाम करवाने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और पुलिस थाने तक पहुंच गया।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications