जयपुर बुकमार्क 2024: दक्षिण एशिया का सबसे बडा पब्लिशर्स उत्सव का 11वां वर्ष
जयपुर बुकमार्क (जेबीएम) अपने 11वें संस्करण के लिए तैय्यार है। यह दक्षिण एशियाई प्रकाशन उद्योग के लिए प्रमुख बी2बी मंच के रूप में स्थापित है। विश्व-प्रसिद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक अभिन्न अंग, जेबीएम एक ऐसा मंच है जहां किताबें और व्यापार निर्बाध रूप से जुड़े हुए हैं। जेबीएम का आयोजन प्रतिष्ठित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के साथ 1 से 5 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा।
पिछले दस वर्षों में, जेबीएम ने सर्वश्रेष्ठ प्रकाशकों, साहित्यिक एजेंटों, संपादकों, लेखकों, अनुवादकों और पुस्तक विक्रेताओं को एक मंच पर लाया है। यह मंच व्यावसायिक संबंध बनाने और सहयोग को बढ़ावा देने का केंद्र रहा है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-निर्देशक, प्रख्यात लेखिका और प्रकाशक नमिता गोखले ने कहा, "जयपुर बुकमार्क पुस्तकों के व्यवसाय में नए समन्वय और आदान-प्रदान में लगातार योगदान दे रहा है। इसके 2024 संस्करण में पूरे भारत और दुनिया भर से अनुभवी वक्ता और सुधी दर्शक आ रहे हैं। हम अपनी राइट्स कैटलॉग जारी करेंगे और अनुवाद एवं वैश्विक साहित्य में अपने विश्वास को सार्थक रूप से आगे बढ़ाएंगे।"
जयपुर बुकमार्क के निदेशक मनीषा चौधरी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "जेबीएम 2024 प्रकाशन उद्योग के चुनिंदा हस्तियों के साथ एक जीवंत कार्यक्रम लेकर आया है। मुख्यधारा के प्रकाशक, भारत और विदेश के प्रतिष्ठित इंडी प्रकाशक और भारतीय भाषा के प्रकाशक नए संवाद शुरू करने और पुरानी दोस्ती में नए जोश का संचार करने के लिए इस मंच पर एक साथ आ रहे हैं। हमारा लक्ष्य पुस्तक प्रेम को पुस्तक व्यवसाय के साथ मिलाकर इस पंचदिवसीय उत्सव का आयोजन करना है।"
मुख्य उद्देश्य:
अनुवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए और भारतीय प्रकाशन की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन करते हुए, जेबीएम पांच अलग-अलग भाषाओं के पचास से अधिक टायटल्स के साथ राइट्स कैटलॉग जारी करेगा।
भविष्य के क्षितिज को एक्स्प्लोर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रकाशन, पॉडकास्ट और प्रकाशन और ओटीटी के बीच बढ़ती निकटता पर सत्र।
भारतीय प्रकाशन में दिग्गजों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए उनपर केंद्रित वार्ता।
शैक्षिक प्रकाशन, शब्दकोशों की दुर्लभ कहानियों और बच्चों की चित्र पुस्तकों की जगमगाती दुनिया पर विविध सत्र।
जेबीएम जर्मनी, स्पेन, नाइजीरिया, मालदीव, मॉरीशस, अमेरिका और ब्रिटेन के प्रकाशकों के एक बहुमुखी समूह की भी मेजबानी करेगा, जो सीमाओं के पार सहयोग की संभावनाओं का पता लगाएगा।
जयपुर बुकमार्क प्रकाशन जगत में एक दशक से प्रभावशाली उपस्थिति का उत्सव मना रहा है। यह प्रकाशन की दुनिया में एक प्रेरक शक्ति बना हुआ है तथा पुस्तकों के व्यवसाय को नई सीमाओं की ओर ले जाने को तत्पर है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
1. साहस की वो उडान जहाँ नर कभी पहुंचा ही नहीं: भारत में नारीवादी प्रकाशन के 40 वर्ष
उर्वशी बुतालिया और रीतु मेनन के साथ शिवप्रिया आर की बातचीत
2. भविष्य की महक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पब्लिशिंग
मेरु गोखले, मार्कस डु सॉटॉय, चार्ल्स कोल्लियर, सफीर आनंद के साथ अमित वर्मा की बातचीत
3. द लैंग्वेज टूलबॉक्स: शब्द, शब्दकोष, शब्दों का पिटारा
मीता लाल, डायना मिकविसीन, ऑस्कर पुजोल, के साथ उदय नारायण सिंघ की बातचीत
4. डीप कनेक्शंस: पॉडकास्ट और किताबें
अमित वर्मा और विलियम डेरिम्पल के साथ हेमाली सोढी की बातचीत
5. विकास और कैसे? भारत में शैक्षिक प्रकाशन
आतिया ज़ैदी और नीरज जैन के साथ अनंत पद्मनाभन की बातचीत
6. ब्यूटी एंड द बुक
सुनंदीनी बनर्जी, अहलावत गुंजन, स्वींस्टॉर्क्सन के साथ प्रिया कपूर की बातचीत
7. पुस्तक बिक्री की रस-विधा
आकाश गुप्ता, अजय जैन, अदिति माहेश्वरी गोयल, विशाल पिंजानी, प्रिया कपूर के साथ राहुल दिक्षित की बातचीत
8. पंख लगे: प्रकाशन सरहद पार
लेना लुकजैक, अन्ना कतरिना फ्रोलिस, फ्रेंजिस्का ओट्टो, नवीन किशोर, शैलेश भारतवासी, त्रिशा डी नियोगी, एन्नेट माइकल, कन्नन सुंदरम, अल्वारो एंटेरिया, परमिंदर सिंह सोलंकी, मिली ऐश्वर्या, रवि दीसी के साथ ऑर्कोपॉल चौधरी की बातचीत
9. कनेक्टिंग फ्लाइट्स: यूके और भारत में इंडी पब्लिशिंग (ब्रिटिश आयोग द्वारा समर्थित)
गीता रामस्वामी और रोजमैरी हडसन के साथ रुचिरा दास की बातचीत
10. विश्व का दर्पण
लुईस ब्राउनश्विग, जेन कर्स्टन और अल्वारो एंटेरिया के साथ नवीन किशोर की बातचीत
इस साहित्योत्सव के अद्वितीय अनुभव और विशिष्ट आतिथ्य का आनंद लेने के लिए 'फ्रेंड ऑफ द फेस्टिवल' पैकेज इस लिंक पर क्लिक कर बुक किया जा सकता है: https://jaipurliteraturefestival.org/friendsofthefestival-registration.
फेस्टिवल के सबंध में अधिक जानकारी के लिए देखिए:
https://jaipurliteraturefestival.org/












Click it and Unblock the Notifications