Jaipur: भारत सैनी की मौत के मामले में RAS मुक्ता राव से 40 लाख में राजीनामा, 3 पन्नों में पढ़ें पूरी कहानी
Bharat Kumar Case RAS Mukta Rao Jaipur: राजधानी जयपुर में एक आर्किटेक्ट कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में बड़ा मोड़ आया है। मृतक के पिता और एक आरएएस अधिकारी के बीच महज 24 घंटे के भीतर 40 लाख रुपए में समझौता हो गया, जिसके बाद एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि गुरुवार को 42 वर्षीय आर्किटेक्ट भारत कुमार सैनी ने सिरसी रोड स्थित रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर उसके पिता भानुप्रताप सैनी ने आरएएस अधिकारी मुक्ताराव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था।

रातों-रात हुआ 40 लाख में समझौता
शुक्रवार देर रात मृतक के पिता और आरएएस अधिकारी मुक्ताराव के बीच एक बंद कमरे में बैठक हुई, जिसके बाद भानुप्रताप ने खुलासा किया कि सुबह करीब 5 बजे उन्हें 40 लाख रुपए नकद दिए गए। इस राशि के बदले उन्होंने एफआईआर वापस लेने की सहमति जताई।

भानुप्रताप सैनी, जिन्होंने बेटे की मौत के बाद इंसाफ की मांग की थी, अब कहते हैं, "अगर वही पैसा पहले दे दिया होता तो मेरा बेटा आज जिंदा होता।"

पुलिस जांच अभी भी जारी
हालांकि एफआईआर वापस लेने के लिए आवेदन दे दिया गया है, लेकिन बिंदायका थाने के एसएचओ विनोद वर्मा के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट, गवाहों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर केस की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत सैनी पिछले 10 वर्षों से बालाजी विहार-9, सीकर रोड पर "गौरव डिजायनिंग" नाम से आर्किटेक्चरल बिजनेस चला रहे थे। आत्महत्या के पीछे आर्थिक विवाद और मानसिक दबाव की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं RAS टॉपर Mukta Rao, जो आर्किटेक्ट की मौत केस में फंसीं, शादी के 14 साल बाद हासिल की थी नंबर 1 रैंक
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications