जयपुर : अभिनेता इरफान खान की मां का इंतकाल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किए अंतिम दर्शन
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम इस जहां से रुखसत हो गईं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 85 वर्षीय सईदा बेगम का इंतकाल हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रही थीं। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

अभी मुम्बई में हैं इरफान
इरफान खान जयपुर के रामगंज के रहने वाले हैं। फिलहाल वे मुम्बई में हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए के अंतिम दर्शन किए। वे लॉकडाउन अपनी मां की अंतिम यात्रा में शायद ही शामिल हो सकते हैं। इरफान खान के पिता यासीन खान का भी कुछ वर्षों पहले इंतकाल हो गया था।

शाम को किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
इरफान खान के भाई सलमान खान ने मां की शनिवार सुबह तबीयत अधिक बिगड़ गई और उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। शाम की नमाज से पहले जयपुर में चुंगी नाका के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इस दौरान कोरोना संकट के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल जाएगा। ऐसे में घर के चुनिंदा लोग उन्हें दफनाने कब्रिस्तान जाएंगे।

घर के खास लोग ही जाएंगे कब्रिस्तान
सईदा बेगम का जनाना जयपुर के बेनीवाल कांटा कृष्णा कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम को नमाज से पहले यहां चुंगी नाका के पास कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा। घर के खास लोग उन्हें कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications