Jaipur accident : युवक के पेट के आर-पार निकली लोहे की रेलिंग, एयरबैग खुलने से बचा चालक

जयपुर, 14 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में लोहे की रैलिंग युवक के पेटे के आर-पार निकल गई। जिस किसी ने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप उठी।

अक्षयपात्र से जगतपुरा की ओर जा रहा था

अक्षयपात्र से जगतपुरा की ओर जा रहा था

जानकारी के अनुसार हिंडौन निवासी सागर शर्मा अपने दोस्त बरकत निवासी दिव्यांश और जगतपुरा निवासी हिमांशु के साथ कार में सवार होकर अक्षयपात्र से जगतपुरा की ओर जा रहा था। जयपुर के रामनगरिया पुलिस थाना इलाके में अक्षयपात्र और सात नंबर चौराहे के बीच कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

दिव्यांश को गंभीर चोटें नहीं आई

दिव्यांश को गंभीर चोटें नहीं आई

हादसे में कार के एयर बैग खुल जाने के कारण चालक चला रहे दिव्यांश को गंभीर चोटें नहीं आई, लेकिन रैलिंग से टकराने के बाद कार पलटी खा गई और डिवाइडर पर लगी फैंसिंग की रैलिंग कार के ऊपरी हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गई।

सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचाया

सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचाया

जयपुर एक्सीडेंट में कार में घुसी रैलिंग सागर के पैर के आर-पार निकल गई और सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची रामनगरिया थाना पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से सागर को सवाई मानसिंह अस्पताल में (एसएमएस) पहुंचाया। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने कटर से काटकर सागर के पैर के आर-पार निकली रैलिंग को बाहर निकाला। इसके बाद से सागर की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+