Preeti Chandra DIG: पत्रकार से बनीं IPS, फिर LBSNAA वाले दोस्त को SVPNPA में दे बैठीं दिल, जानें Love Story
IPS Preeti Chandra DIG RAC: राजस्थान के छोटे गांव कुदन में जन्मी। सीकर के मारू स्कूल में पढ़ी। जयपुर में पत्रकारिता की और फिर अफसर बन गईं। ट्रेनिंग में हुई दोस्ती प्यारी में बदली। राजस्थान में लेडी सिंघम के रूप में भी पहचान बनाई। नाम है प्रीति चंद्रा।
राजस्थान पुलिस की सबसे काबिल महिला पुलिस अफसरों में से एक आईपीएस प्रीति चंद्रा की कहानी इसलिए बता रहे हैं कि राजस्थान सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जिन 20 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है, उनमें आईपीएस प्रीति चंद्रा का नाम भी है।

भारतीय पुलिस सेवा की अफसर प्रीति चंद्रा का राजस्थान में उप महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियन जयपुर पद पर ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले ये डीआईजी गृह रक्षा पद पर कार्यरत थीं।
वन इंडिया हिंदी को पूर्व में दिए एक साक्षात्कार में रामचंद्र सुंडा ने आईपीएस बेटी प्रीति चंद्रा के बारे में बताया था कि 21 अगस्त 1979 को जन्मे प्रीति ने दसवीं तक की पढ़ाई गांव कुदन के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। सीकर मारू स्कूल से 12वीं और जयपुर के महारानी कॉलेज से एमए किया। फिर बीएड की डिग्री ली और जयपुर में पत्रकारिता करने लगीं।
प्रीति चंद्रा साल 2008 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और पहले प्रयास में 255वीं रैंक हासिल कर राजस्थान कैडर में आईपीएस बनीं। आईपीएस विकास पाठक से शादी की। इनके दो बेटियां आरिका पाठक व ऋत्विक चौधरी है।
रामचंद्र सुंडा के अनुसार बेटी आईपीएस बनकर फाउंडेशन कोर्स के लिए मसूरी स्थित LBSNAA पहुंची। वहां प्रीति चंद्रा की मुलाकात यूपी के बस्ती के रहने वाले और समान बैच के आईपीएस विकास पाठक से मुलाकात हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान प्रीति चंद्रा के पिता रामचंद्र सुंडा व माता शांति और भाई कमलेश उनसे मिलने गए तब प्रीति ने परिजनों को विकास पाठक से मिलवाया था, उन्हें अपना दोस्त बताया था। परिजनों ने इसे दोस्त के रूप में ही परिचय समझा था। फिर परिजन घर लौट आए। प्रीति के लिए पंजाब से आईएएस, सीकर जिले के गांव कटराथल से जज का रिश्ता आया।
रामचंद्र कहते हैं कि प्रीति व विकास पाठक ट्रेनिंग के लिए LBSNAA से SVPNPA हैदराबाद में चल गए। बेटी के लिए बड़े-बड़े अफसरों के रिश्ते आए। फाइनल करने से पहले उन्होंने एक बार बेटी प्रीति से पूछना उचित समझा। इस पर प्रीति ने कल बताऊंगी कहकर सगाई की बात को टाल दिया। दूसरे दिन प्रीति ने पिता को बताया कि LBSNAA में जिस दोस्त से मिलवाया, उसे पसंद करती हैं।
प्रीति के परिजन भी SVPNPA पहुंचे। तब विकास पाठक से मिल मुलाकात की। उनके परिवार के बारे में जाने और उस दौरान विकास पाठक के परिजन भी आए हुए थे। दोनों परिवार ने SVPNPA में इनका रिश्ता फाइनल कर दिया था। साल 2010 में दोनों ने जयपुर में शादी कर ली।
यूपी के विकास पाठक को तमिलनाडु कैडर मिला था। प्रीति चंद्रा से शादी के चलते वे कैडर बदलवाकर राजस्थान आ गए। पिछले साल ही पति-पत्नी की यह जोड़ी एक साथ डीआईजी पद पर पदोन्नत हुई थी। आईपीएस प्रीति चंद्रा को धौलपुर में डकैतों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications