जयपुर : IOCL मैनेजर की पत्नी श्वेता व बेटे श्रीयाम की हत्या के मामले में अब आया यह नया मोड़

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मैनेजर रोहित तिवाड़ी की पत्नी श्वेता तिवाड़ी और 21 माह के बेटे श्रीयाम की हत्या के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। श्वेता के परिजनों ने दामाद रोहित तिवाड़ी पर हत्या का आरोप लगाया है।

22 घंटे बाद झाड़ियों में मिला बेटे का शव

22 घंटे बाद झाड़ियों में मिला बेटे का शव

श्रीयाम का शव अपहरण के 22 घंटे बाद बुधवार दोपहर को प्रताप नगर स्थित यूनिक टावर के फ्लैट नम्बर 130 के पीछे झाड़ियों में मिला है। बेटी की हत्या व दोहिते के अपहरण की सूचना पर बुधवार सुबह कानपुर से जयपुर पहुंचे श्वेता तिवाड़ी के पिता सुरेश मिश्रा ने दामाद रोहित तिवाड़ी बेटी श्वेता व दोहिते श्रीयाम की हत्या का आरोप लगाया है।

वर्ष 2011 में हुई थी श्वेता-रोहित की शादी

वर्ष 2011 में हुई थी श्वेता-रोहित की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश मिश्रा का आरोप है कि श्वेता की शादी 24 जनवरी 2011 को दिल्ली निवासी रोहित तिवाड़ी के साथ हुई थी। दोनों के 21 माह का बेटा श्रीयाम था। शादी के बाद से ही रोहित पत्नी श्वेता को तंग करता था। दोनों के बीच अनबन रहती थी। 5 जनवरी 2020 को रोहित ने श्वेता के पिता को रात नौ बजे फोन करके कहा था कि वो श्वेता की हत्या कर देगा। उसी शाम को रोहित ने श्वेता से मारपीट भी की थी।

 बेटी ने किया था पिता का मैसेज

बेटी ने किया था पिता का मैसेज

श्वेता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने मोबाइल पर उन्हें मैसेज भी भेजा था कि वह बहुत डरी हुई है। सुरेश मिश्रा के आरोप तो ये भी है कि रोहित ने अपने दिल्ली वाले दोस्तों के साथ​ मिलकर पहले श्वेता की हत्या की और फिर बेटे के अपहरण की कहानी रचकर उसकी भी हत्या कर डाली। इधर, बुधवार दोपहर को श्वेता का पोस्टमार्टम हो रहा था। तभी उसके बेटे का भी शव मिलने की खबर आ गई थी।

पति ने बताई तीस लाख की फिरौती

पति ने बताई तीस लाख की फिरौती

मंगलवार को शाम को यूनिक टावर के फ्लैट नम्बर 130 में पत्नी श्वेता तिवाड़ी का शव मिलने और बेटा लापता मिलने पर रोहित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। उसमें यह भी बताया था कि उसके पास बेटे के अपहरण करने वाले उसकी पत्नी को मोबाइल भी ले गए थे, जिससे उन्होंने मैसेज भेजकर तीस लाख की फिरौती मांगी। वह रुपए देने को भी तैयार हो गया था। अपहरण करने वालों ने उसे गांधी नगर बुलाया, मगर पुख्ता जगह नहीं बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+