राजस्थान में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही इंदिरा रसोई

राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि प्रदेश में संचालित इंदिरा रसोईयां प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि प्रदेश में संचालित इंदिरा रसोईयां प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। नाम मात्र की राशि मे उनका पेट भर कर उन्हें जीवनोपार्जन मे मदद कर रही है। इंदिरा रसोईयों मे समाज के सभी वर्गो से और देश के अन्य भागों से रोजी रोटी की तलाश में आए लोगों, विधार्थियों, बेरोजगार युवाओं की सस्ते, शुद्ध और भरपेट भोजन की तलाश मे आए दिन आने वाली संख्या इस बात की प्रमाण है कि इस योजना से समाज के कमजोर लोगों को बहुत संबल मिल रहा है। यह बात मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को खासा कोठी स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण करने के बाद मौजूद लोगों से फीडबैक लेने के बाद कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरगामी सोच से गरीबों के लिए सस्ते भोजन का सपना साकार हो सका। इस मौके पर हैरिटेज निगम महापौर मुनैश गुर्जर ने कहा कि निगम द्वारा संचालित इंदिरा रसोईयों मे प्रतिदिन 8 रुपये में शुद्धता व साफ सफाई से तैयार भोजन समाज के कमजोर तबकों को भरपूर राहत प्रदान कर रहा है। गुर्जर ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद बढी मंहगाई और बेरोजगारी से कमजोर लोगों की कमर टूट गई थी। ऎसे में इंदिरा रसोई प्रतिदिन कमा कर खाने वालों के लिए उम्मीद की किरण व गुजर-बसर मे मदद कर रही है। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अभय कुमार, जिला कलेक्टर प्रकाश राज पुरोहित, आयुक्त विश्राम मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

shanti dhariwal

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+