Rajasthan में गहलोत कैबिनेट की अहम बैठक आज, ओबीसी आरक्षण विसंगति पर हो सकता है यह फैसला

Rajasthsn में ओबीसी आरक्षण नियमों में संशोधन की मांग को लेकर अपनों से घिरे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अहम फैसला कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सीएम आवास पर शाम पांच बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में करीब एक दर्जन विभागों के 15 प्रस्ताव का अनुमोदन किया जा सकता है। साथ ही ओबीसी आरक्षण में विसंगति को लेकर भी फैसला हो सकता है। बैठक में सेवा नियमों में संशोधन पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही मंत्रालय कर्मचारियों की मांगों पर विचार संभव है। बैठक में 1 जनवरी 2004 से 31 मार्च 2022 तक रिटायर्ड राज्य कर्मियों को ओपीएस के दायरे में लाने के एजेंडे को लेकर संशोधन, स्टेट हैंगर में फ्लाइंग क्लब खोलने से जुड़े संशोधन का अनुमोदन हो सकता है।

ashok gehlot

ओबीसी आरक्षण नियमों को लेकर होगी चर्चा

ओबीसी आरक्षण नियमों में संशोधन की मांग को लेकर तैयार प्रस्ताव और कैबिनेट बैठक में डेफर होने के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी सरकार से नाराज चल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के मंत्री और विधायक सीएम से जल्द संशोधन की मांग कर रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में ओबीसी आरक्षण की विसंगति पर सरकार निर्णय कर सकती है।

ashok gehlot

ओबीसी आरक्षण विसंगतियों पर चल रहा विवाद

ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को लेकर प्रदेश में विवाद की स्थिति है। पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ इस मामले को लेकर मोर्चा खोल रखा है। वही गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा सेवानिवृत्त सैनिकों के समर्थन में उतर गए हैं। ओबीसी आरक्षण नियमों में संशोधन के मामले को लेकर गहलोत सरकार उज्जैन की स्थिति में है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+