IAS Tina Dabi ने शेयर किया अपनी शादी का एल्बम, Insta पर दिल को छू लेना वाला यह मैसेज भी लिखा

जयपुर, 4 जून। देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी फिर सुर्खियों में है। वजह ये है कि टीना डाबी ने अपनी शादी का एल्बम शेयर किया है। जबकि राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीश गवांडे के साथ इनकी दूसरी शादी को डेढ़ माह हो चुका है। टीना डाबी के प्रशंसक इनकी शादी की फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया।

मेहंदी सेरेमनी, डांस प्रोग्रोम से लेकर वरमाला तक की तस्वीरें

मेहंदी सेरेमनी, डांस प्रोग्रोम से लेकर वरमाला तक की तस्वीरें

आईएएस टीना डाबी ने अपने इंस्टग्राम पर अकाउंट पर शादी में मेहंदी सेरेमनी, डांस प्रोग्रोम से लेकर वरमाला तक की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि टीना डाबी की शादी की कुछ तस्वीरें पूर्व में भी वायरल हो चुकी हैं।

यादगार दिनों को आप सभी के साथ साझा करते हुए खुशी हो रही

यादगार दिनों को आप सभी के साथ साझा करते हुए खुशी हो रही

अब खुद आईएएस टीना डाबी ने तस्वीरें शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'फाइनली मेरी शादी का एल्बम ये रहा। उन यादगार दिनों को आप सभी के साथ साझा करते हुए खुशी हो रही है।' टीना ने तस्वीरों के कैप्शन के साथ शादी की डेट यानी 21 और 22 अप्रैल 2022 का भी जिक्र किया है।

प्रदीप गवांडे उम्र में टीना डाबी से 13 साल बढ़े

प्रदीप गवांडे उम्र में टीना डाबी से 13 साल बढ़े

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने अप्रैल में जयपुर के होटल में शादी रचाई थी। टीना की यह दूसरी और प्रदीप गवांडे की पहली शादी है। टीना मूलरूप से दिल्ली और प्रदीप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। हालांकि प्रदीप गवांडे उम्र में टीना डाबी से 13 साल बढ़े हैं। दोनों ही राजस्थान कैडर के आईएएस हैं और वर्तमान में जयपुर में पोस्टेड हैं।

 चूरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके प्रदीप गवांडे

चूरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके प्रदीप गवांडे

बता दें कि टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे 2013 बैच के राजस्थान कैडर आईएएस अफसर हैं। चूरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। UPSC की परीक्षा पास करने से पहले उन्होंने MBBS किया और डॉक्टर भी रहे। बाद में यूपीएससी क्लीयर करके आईएएस अफसर बने। टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं।

टीना डाबी को सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से प्यार हो गया था

यूपीएससी टॉप करने के बाद टीना डाबी को सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से प्यार हो गया था। दोनों ने साल 2018 में प्रेम विवाह किया, मगर इनकी यह शादी महज दो साल ही टिक पाई। 2021 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अतहर आमिर खान राजस्थान कैडर छोड़कर अपने होम कैडर जम्मू कश्मीर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+