कोरोना की दूसरी लहर में ऐसे दिल दे बैठे थे IAS टीना डाबी व प्रदीप गवांडे, 22 को Wedding Reception
जयपुर, 7 अप्रैल। देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी दूसरी शादी सुर्खियों में है। टीना डाबी ने इस बार आईएएस प्रदीप गवांडे को हमसफर चुना है। राजस्थान कैडर के इस आईएएस जोड़े ने 22 अप्रैल को जयपुर में वेडिंग रिसेप्शन रखा है।

अतरह से तलाक के बाद प्रदीप गंवाडे से सगाई
यूपीएससी 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी ने आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद हाल ही आईएएस प्रदीप गंवाडे से सगाई का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। दोनों की साथ समय बिताते की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

कैसे नजदीक आए टीना डाबी व प्रदीप गवांडे?
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की सगाई की खबर के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि राजस्थान में कार्यरत यह आईएएस जोड़ी कैसे नजदीक आई? किस कदर प्यार परवान चढ़ा और कैसे बात शादी तक जा पहुंची?

भीलवाड़ा एसडीएम भी रहीं टीना डाबी
बताया जा रहा है कि साल 2020 में कोरोना महामारी की पहली लहर आने पर आईएएस टीना डाबी भीलवाड़ा में एसडीएम पद पर कार्यरत थीं। भीलवाड़ा राजस्थान में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित जगहों में से एक था। तब आईएएस टीना डाबी ने भीलवाड़ा लोगों को कोविड-19 से बचाने और लॉकडाउन में पालना करवाने में शानदार काम किया।

टीना डाबी सीईओ श्रीगंगानगर भी रहीं
जुलाई 2020 में आईएएस डाबी का भीलवाड़ा एसडीएम पद से श्रीगंगानगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पद पर तबादला हो गया। यहां पर टीना डाबी नवंबर 2020 तक रही। फिर वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद पर जयपुर ट्रांसफर हुआ। नवंबर 2020 में ही टीना डाबी और उनके पहले पति आईएएस अतहर आमिर खान जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी।

चूरू के कलेक्टर रह चुके हैं प्रदीप गवांडे
इधर, जनवरी 2021 में आईएएस प्रदीप गंवाडे का चूरू जिला कलेक्टर पद से प्रबंध निदेशक, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम पद पर जयपुर ट्रांसफर हो गया। चूरू से प्रदीप गवांडे आ गए और श्रीगंगानगर से टीना डाबी। यानी दोनों जयपुर में पोस्टेड रहे।

हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करते हुई दोस्ती
इस बीच मार्च 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आ गई। आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे को जयपुर में राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट में एक साथ काम करने का अवसर मिला। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई। बातों व मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों एक दूसरे के करीब आए। जयपुर में लंच करने के लिए दोनों बाहर जाने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जाना-पहचाना और फिर बात शादी तक आ पहुंची।

अगस्त 2021 में हुआ टीना डाबी व अतहर आमिर खान का तलाक
आईएएस टीना डाबी की जिंदगी में आईएएस प्रदीप गवांडे की एंट्री होने के बाद अगस्त 2021 में जयपुर की फैमिली कोर्ट नंबर एक ने टीना डाबी और अतहर आमिर खान की अर्जी मंजूर करते हुए तलाक की डिक्री जारी करने के आदेश दिए। इसके बाद टीना और प्रदीप का रिश्ता और भी मजबूत हो गया।

टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में किया सगाई का ऐलान
मार्च 2022 के अंत में आईएएस टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदीप गवांडे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-I'm wearing the smile you gave me 🙂 #fiance। प्रदीप गवांडे ने भी अपने सोशल मीडिया पर टीना डाबी से सगाई की जानकारी शेयर की। इसके बाद से टीना डाबी की दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर है।

होटल इन जयपुर में होगा टीना डाबी व प्रदीप गवांडे का रिसेप्शन
आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे कब और कहां शादी करेंगे? इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, मगर दोनों का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्ड के अनुसार वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल 2022 को जयपुर की होटल इन में शाम साढ़े सात बजे होगा। कार्ड पर स्वागतकर्ताओं में टीना डाबी की छोटी बहन व राजस्थान कैडर की आईएएस रिया डाबी का भी नाम है।

आईएएस टीना डाबी की जीवनी, परिवार व सर्विस रिकॉर्ड
आईएएस टीना डाबी का जन्म 9 नवंबर 1993 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। टीना डाबी के पिता जसवंत डाबी बीएसएनएल में महाप्रबंधक थे। उनकी मां हिमानी डाबी भी भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस की अधिकारी थी।
जब टीना डाबी सातवीं कक्षा में थीं तब इनका परिवार भोपाल से दिल्ली से शिफ्ट हो गया। दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ़ यीशु एंड मैरी स्कूल व लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन कॉलेज से टीना डाबी ने शिक्षा प्राप्त की। राजनीतिशास्त्र में स्नातक किया।
टीना डाबी का पारिवार कांबले (अनुसूचित जाति) से ताल्लुक रखता है। यूपीएससी टॉपर रही टीना डाबी ने सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से 20 मार्च 2018 को लव मैरिज की थी। फिर दोनों का तलाक हो गया।
टीना डाबी ने अजमेर के ट्रेनी एडीएम के रूप में सर्विस शुरू की। फिर ASSISTANT SECRETARY, MINISTRY OF MICRO SMALL AND MEDIUM ENTERPRISES, GOI, NEW DELHI, भीलवाड़ा एसडीएम व श्रीगंगानगर सीईओ के पद पर कार्य किया। वर्तमान में वित्त विभाग की संयुक्त सचिव हैं।

आईएएस प्रदीप गवांडे की जीवनी, सर्विस रिकॉर्ड
टीना डाबी के होने वाले पति आईएएस प्रदीप गवांडे उम्र में इनसे 13 साल बढ़े हैं। प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसम्बर 1980 को महाराष्ट्र के सत्यभामा व केशवराव गवांडे के घर हुआ।

प्रदीप गवांडे की यह पहली शादी, टीना की दूसरी
प्रदीप गवांडे जयपुर में निदेशक, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग पर कार्यरत हैं। इससके पहले RSLDC के निदेशक, चूरू जिला कलेक्टर, एनआरएचएम, आरएमएससी, बीकानेर नगर निगम आयुक्त, जोधपुर जिला परिषद सीईओ व धौलपुर एसडीएम भी रहे।
प्रदीप गवांडे की यह पहली शादी है। टीना की दूसरी। प्रदीप गवांडे ने साल 2013 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। यूपीएससी परीक्षा में क्वालिफाई करने से पहले इन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications