पत्नी की हत्या करके जयपुर से 4 बच्चों को लेकर यूपी के गाजीपुर भाग रहा था पति, ट्रेन में दबोचा गया

जयपुर। जयपुर में मुहाना के मदरामपुरा में एक महिला की उसके मकान में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह वारदात का पता चलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस को बताया गया कि महिला के चार बच्चे हैं और वे पति समेत गायब हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और पति की तलाश करने लगी। सर्विलांस सिस्टम से पुलिस को पता चला कि उसका पति उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के लिए निकल चुका है।

ट्रेन की जनरल बोगी में जा घुसा

ट्रेन की जनरल बोगी में जा घुसा

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ इंचार्ज को सूचना दी। जीआरपी व आरपीएफ पुलिस को बताया गया कि एक हत्यारोपी पति बरेली एक्सप्रेस से भाग रहा है, जिसपर पूरी ट्रेन को खंगाली गई। हालांकि, वहां आरोपी नहीं मिला। इसी दौरान पुनः आगराफोर्ट इंटरसिटी में आरोपी के होने की सूचना मिली तो जीआरपी इंचार्ज राजवीर सिंह मीणा बांदीकुई जक्शन पर ट्रेन का स्टाँपेज न होने पर चलती ट्रेन में चढ़ गये। ट्रेन की जनरल बोगी में आरोपी अपने चार बच्चों के साथ मिला।

मुहाना मंडी थाने में पत्नी की हत्या का मामला दर्ज

मुहाना मंडी थाने में पत्नी की हत्या का मामला दर्ज

उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिर, बांदीकुई पुलिस थाने के जीआरपी व आरपीएफ इंचार्ज नवीन राही ने सुपुर्द किया। आरोपी के खिलाफ मुहाना मंडी स्थित थाने में पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान धर्मराज के रूप में हुई, जो कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर भाग रहा था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसने रात में अपनी पत्नी की हत्या की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+