जयपुर : ट्विटर पर डॉ. रघु शर्मा व राजेंद्र राठौड़ के बीच हुई 'हॉट टॉक', एक दूसरे की खोली पोल
जयपुर, 19 जून। राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के जवाब पर फिर पलटवार करते हुए शायराना अंदाज में लिखा- ना इतराओ इतना, बुलंदियों को छूकर, वक्त के सिकन्दर पहले भी कई हुए हैं, जहां होते थे कभी शहंशाह के महल,दे खे हैं वहीं, अब उनके मकबरे बने हुए हैं।

आपकी याददाश्त शायद कमजोर हो गई। 1985 के चुनावों में मैं चूरू से लगभग 5000 वोटों से हारकर दूसरे नंबर पर था और उसके बाद कभी हार नहीं देखी। आगे राठौड़ ने लिखा- हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या, तेल देखो, तेल की धार देखो। समय का चक्र घूम रहा है, अगले चुनाव में ढाई साल बाद फिर किसी मोड पर चुनाव का इतिहास लिखा जाएगा। अग्रिम शुभकामनाएं मेरे छात्र जीवन के मित्र।

राठौड़ के पलटवार के बाद चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने फिर जवाब दिया। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने लिखा- मेरे दोस्त, मेरे सखा, मेरे सम्माननीय जिनके स्वयं के घर शीशे के बने होते हैं वह बाल सखाओं पर पत्थर नहीं फेंका करते। इसके बाद शायराना जवाब देते हुए लिखा- "ना डरा मुझे ए दोस्त...नाकाम होगी तेरी हर कोशिश...जिंदगी के मैदान में खड़ा हूं, दुआओं का काफिला लेकर...! उजाले हमारी यादों के तुम्हारे साथ रहने दो, ना जाने जिंदगी की किस गली में शाम हो जाए।













Click it and Unblock the Notifications