हनीट्रैप में फंसा रेलवे स्टेशन मास्टर, महिला के साथ कार में 'गंदा काम' करता कैमरे में हुआ ​कैद

Recommended Video

    जयपुर : अपने साथी को ही झूठे रेप केस में फंसाने की थी साजिश, गिरफ्तार

    जयपुर। राजस्थान में रेलवे के एक स्टेशन मास्टर को हनीट्रैप के जाल में फंसाए जाने का मामला सामने आया है। राजधानी जयपुर की सांगानेर पुलिस ने शुक्रवार को एक होटल में दबिश देकर हनीट्रैप का जाल बिछाने के दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात है कि गिरोह का मास्टर माइंड स्टेशन मास्टर के साथ काम करने वाले एक टिकट वेंडर है। फिलहाल मुख्य आरोपी व महिला फरार चल रहे हैं।

    Honeytrap Case of Railway station master niwai Tonk rajasthan

    डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने बताया कि टोंक जिले के निवाई में रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत राजीव श्रीवास्तव ने मामला ने मामला दर्ज कराया था कि कुछ समय पहले इंंटरनेट पर उसकी एक महिला से दोस्ती हुई। दोनों की चैट पर बातें होती थी। फिर एक-दो बार मुलाकात भी हुई। इस दौरान आरोपियों ने कार में उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर वीडियो सार्वजनिक करने और उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपए मांगे। इस पर शुक्रवार को आरोपियों ने स्टेशन मास्टर को सांगानेर के जया होटल में बुलाया। इधर, इशारा पाकर पुलिस ने होटल में ​दबिश देकर हनीट्रैप गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर उनसे रुपए व कार जब्त की है।

    Honeytrap Case of Railway station master niwai Tonk rajasthan

    रामबाबू ने ब्लैकमेल करने का प्लान

    आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि स्टेशन मास्टर को हनीट्रैप मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने का प्लान उसे साथ काम करने वाले टिकट वेंडर रामबाबू मीणा ने बनाया था। उसी ने महिला से मिलवाया और दोस्ती करवाई। उसके बाद रुपए ऐंठने का प्लान बनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+