राजस्थान में पहली बार हिप्पो रानी ने 100 KG के बेबी को दिया जन्म, देखें VIDEO
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से गुड न्यूज़ आई है। यहां पर मादा हिप्पो रानी बेबी को जन्म दिया है। बेबी हिप्पो का वजन सौ किलोग्राम है। राजस्थान में हिप्पोपोटामस (दरियाई घोड़ा) के प्रसव का यह पहला मामला है।

पिछले साल दिल्ली चिड़ियाघर से लाए गए दरियाई घोड़ा के जोड़े को काफी समय से साथ रखा गया था। पिछले दिनों ही मादा हिप्पो प्रेग्नेंट हुई और लॉकडाउन में उसका गर्भकाल भी काफी अच्छा गुज़रा। मंगलवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मादा हिप्प्पो रानी ने पानी के पोंड में ही बेबी हिप्पो को जन्म दिया। जन्म देते ही बेबी हिप्पो पानी मे तैरने लगा।












Click it and Unblock the Notifications