Rajasthan : भारत में सर्वाधिक बेरोजगारी राजस्थान में, 20.67 लाख ग्रेजुएट में से हर दूसरे के पास रोजगार नहीं
जयपुर, 31 जनवरी। भारत में आबादी के लिहाज से सातवां सबसे बड़ा राज्य राजस्थान बेरोजगारी में टॉप पर है। राजस्थान में बेरोजगारी का आलम यह है कि प्रदेश में ग्रेजुएट किए हुए हर दूसरे शख्स के पास काम नहीं है।

सीएमआईई की रिपोर्ट
बेरोजगारी में राजस्थान के अव्वल आने का यह खुलासा गैर सरकारी संस्था सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़े से हुआ है।
20.67 लाख ग्रेजुएट बेरोजगार
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में सबसे ज्यादा 20.67 लाख ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। वहीं, कुल बेरोजगारों की संख्या भी सर्वाधिक 65 लाख है, जो देश के अन्य राज्यों में सबसे अधिक है।
एमपी-महाराष्ट्र की स्थिति बेहतर
तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र में बेरोजगारी की स्थिति राजस्थान से बेहतर है। गुजरात में 13 स्नातक में से एक बेरोजगार, महाराष्ट्र व एमपी में 9 स्नातक में से एक बेरोजगार है।
कहां कितने बेरोजगार?
राजस्थान में 65 लाख, हिमाचल में 2.55 लाख, बिहार में 38.84 लाख, झारखंड में 18.19 लाख, हरियाणा में 24.80 लाख, पंजाब में 8.10 लाख, यूपी में 28.41 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.85 लाख, दिल्ली में 7.26 लाख, महाराष्ट्र में 19.12 लाख, मध्य प्रदेश में 6.27 लाख व गुजरात में 4.92 लाख बेरोजगार हैं।












Click it and Unblock the Notifications