Hemaram Choudhary : सचिन पायलट गुट के MLA हेमाराम चौधरी का इस्तीफा, बोले- 'अब बहुत हो गया'

जयपुर, 18 मई। राजस्थान में लंबे समय से शांत सियासी गतिरोध फिर उबाल मारने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के बीच चल रही खींचतान फिर से बढ़ने के संकेत हैं। सचिन पायलट खेमे के माने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बाड़मेर जिले के गुडामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Hemaram Choudhary resigns inside story

विधायक हेमाराम चौधरी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा भेजा है। हेमाराम चौधरी ने खुद इस्तीफा भेजने की पुष्टि की है। राजस्थान सियासी संकट 2020 में सचिन पायलट खेमे की बगावत के समय हुई बाड़ेबंदी में भी वे 19 विधायकों में शामिल थे।

विधायक हेमाराम चौधरी इससे पहले सदन में पंचायत सहायकों को नियमित करने को लेकर आवाज उठा चुके हैं। सदन में इलाके में घटिया सड़क निर्माण को लेकर सीबीआई जांच की मांग की थी। हेमाराम चौधरी ने इससे पहले भी इस्तीफा दिया था, लेकिन उस वक्त पार्टी ने उन्हें मना लिया था। राजस्थान सरकार के गठन की शुरुआत में वे लंबे समय तक विधानसभा भी नहीं आए थे, उस वक्त भी वे नाराज थे। बाद में उनकी मांगों की अनदेखी और इलाके में काम नहीं होने की वजह से नाराजगी बढ़ती गई।

हेमाराम चौधरी राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार में 2008 से 2013 तक राजस्व मंत्री भी रहे थे और वर्तमान में 5वीं बार विधायक हैं। हेमाराम चौधरी लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार से भी नाराज चल रहे थे। सरकार को अस्थिर करते वक्त पिछले साल वो पायलट गुट के साथ लगातार विरोध में खड़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+