Heavy Rain In Rajasthan : बारिश के पानी में कागज की नाव की तरह बही कार और लोग, देखें वीडियो

जयपुर। राजस्थान में मानसून मेहरबान है। राजधानी जयपुर में 14 अगस्त 2020 को इस सीजन की सबसे तेज बारिश हुई है। भारी बारिश से जयपुर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरुवार तड़के तीन बजे से लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक हुई भारी बारिश से जयपुर की सड़कों पर वाहन कागज की नाव की तरह बहते दिखाई दिए। लोग भी पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि उन्हें समय रहते दूसरे लोगों ने बचा लिया।

Recommended Video

    Heavy Rain In Rajasthan : बारिश के पानी में कागज की नाव की तरह बही कार और लोग, देखें वीडियो
    जयपुर परकोटा में बाढ़ के हालात

    जयपुर परकोटा में बाढ़ के हालात

    भारी बारिश के कारण जयपुर परकोटा में बाढ़ के हालात बन गए हैं। चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़ी, अजमेरी गेट, रामगंज मंडी इलाके में सड़कों व गलियों में तीन-तीन फीट पानी जमा हो गया, जिससे ​लोगों को आवामन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों की जान जोखिम में पड़ी।

     सबसे ज्यादा 250 एमएम बारिश रामगढ़

    सबसे ज्यादा 250 एमएम बारिश रामगढ़

    14 अगस्त 2020 को जयपुर के जमवा रामगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जयपुर मौसम विभाग ने यहां पर 250 एमएम बारिश दर्ज की है। जबकि जयपुर शहर में 132 एमएम, आमेर 154 एमएम और शाहपुरा में 111 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    कांग्रेस विधायकों की बस भी पानी में फंसी

    कांग्रेस विधायकों की बस भी पानी में फंसी

    उधर, राजस्थान विधानसभा का सत्र भी शुक्रवार को हुआ है। महीनेभर के सियासी संकट के बाद अशोक गहलोत सरकार विधानसभा सत्र में विश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। कांग्रेस के विधायक होटलों में रुके हुए हैं। सुबह 11 बजे उन्हें विधानसभा पहुंचना था, मगर विधायकों से भरी बस भी सड़कों पर बरसाती पानी में फंस गई। हालांकि बाद में थोड़ी देरी से सभी विधायक सकुशल विधानसभा पहुंच गए।

     विधायकपुरी पुलिस थाने की दीवार गिरी

    विधायकपुरी पुलिस थाने की दीवार गिरी

    जयपुर में 14 अगस्त 2020 को हुई इस भारी बारिश से नुकसान के भी समाचार हैं। खबर है कि जयपुर शहर में विधायकपुरी पुलिस थाने समेत कई जगहों की दीवारें गिर गई। वहीं, निचले इलाके जलमग्न हो गए और कच्चे घर भी गिर गए। जयपुर के जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, दिल्ली रोड, टोंक रोड, सीकर रोड, सांगानेर, आगरा रोड पर जलभराव होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

     राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट

    राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट

    मीडिया से बातचीत में मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 3 जिलों में अत्यधिक भारी बरसात का रेड अलर्ट और 23 जिलों में भारी बरसात का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है। 14 से 17 अगस्त तक अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़ढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर, पाली और जालौर में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+