हनुमान बेनीवाल बोले- पाकिस्तान चले जाएं अशोक गहलोत, वहां जाकर बनें मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री, VIDEO

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर नागरिकता संशोधन कानून के बहाने निशाना साधा है। बेनीवाल ने सीएम गहलोत पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दे डाली।

Hanuman Beniwal said that Ashok Gehlot should go to Pakistan

सोमवार को जयपुर में अपनी पार्टी आरएलपी का विस्तार करते हुए हनुमान बेनीवाल नागरिकता संशोधन कानून पर बातचीत के दौरान बेनीवाल ने कहा कि हिन्दुस्तान में मुसलमानों को तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। विभाजन के समय भी लाखों मुसलमान यहीं रहे और हिन्दुस्तान को अपना देश माना।

कांग्रेस वोट बैंक खिसकने का डर

कांग्रेस वोट बैंक खिसकने का डर

बेनीवाल के मुताबिक दुनिया में एक मात्र भारत ही है, जिसने सबसे ज्यादा शरणार्थियों को अपने यहां शरण दी है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में हिन्दू समेत अन्य धर्मों के अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों से व्यथित होकर ही भाजपा सरकार नागरिकता संशोधन कानून लेकर आई है, मगर देश में जो घबराहट है वो नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नहीं है बल्कि कांग्रेस में 70 साल पुराने वोट बैंक के खिसकने का डर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अगर मुसलमानों की इतनी ही चिंता और उनके प्रति हमदर्दी है तो गहलोत पाकिस्तान में जाकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन जाएं।

राजस्थान में आरएलपी का विस्तार

हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि भोपालगढ़ विधायक पुखराज को आरएलपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में आरएलपी के 8 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री, 11 मंत्री होंगे। इसके साथ ही 4 प्रवक्ता, 3 मोर्चों के अध्यक्ष और कुल 100 सदस्य होंगे। सतराम देवासी, जगन्नाथ बुरड़क, उदाराम मेघवाल, भागीरथ नैन को उपाध्याक्ष बनाया गया है। महामंत्री रामस्वरूप कसाना, छुट्टनलाल यादव, उमेद राम बेनीवाल होंगे। महामंत्रियों में दिनेशराय भाटी, हेमंत विजय, बाबूलाल, अनिल बारूपाल, अनिल थानवी और उर्मिला गोदारा उर्फ सनी जाट भी शामिल हैं। राजस्थान में पार्टी के चार प्रवक्ता होंगे, जिनमें महिपाल महिला, रोहित गुर्जर, डॉक्टर विवेक माचरा और राजपाल चौधरी शामिल हैं।

 पूरे राजस्थान में पंचायती राज चुनाव लड़ेगी आरएलपी

पूरे राजस्थान में पंचायती राज चुनाव लड़ेगी आरएलपी

जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के विस्तार की घोषणा करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि फरवरी 2020 में होने वाले पंचायती राज चुनाव में उनकी पार्टी पूरे राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि बीजेपी के साथ उनका गठबंधन होगा या नहीं। बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पंचायती राज चुनाव 2020 में टोल मुक्त राजस्थान, देशभर में टोल से मुक्त करने और इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता को लेकर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+