Hansika Motwani Wedding : हंसिका मोटवानी जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता फोर्ट में बनेंगी सोहेल की दुल्‍हन

Hansika Motwani और Sohail Kathuria की लव स्‍टोरी की शुरू साल 2020 में हुई थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने वाले हंसिका व सोहेल अब जयपुर में चार दिसम्‍बर 2022 को शादी कर रहे हैं।

शाका लाका बूम बूम फेम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से शादी रचाने जा रही है। हंसिका व सोहेल राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के पास मुंडोता फोर्ट में चार दिसम्‍बर 2022 को सात फेरे लेंगे। शादी के लिए मुम्‍बई से हंसिका मोटवानी 1 दिसम्‍बर को जयपुर पहुंची हैं।

दो दिसम्‍बर से शुरू होगी हंसिका-सोहेल की शादी की रस्‍में

दो दिसम्‍बर से शुरू होगी हंसिका-सोहेल की शादी की रस्‍में

हंसिका मोटवानी व सोहेल कथूरिया की शादी की रस्‍में 2 दिसम्‍बर से शुरू होंगी। अपनी मम्‍मी व भाई के साथ पहुंची हंसिका मोटवानी जयपुर एयरपोर्ट पर कलरफुल आउटफिट में नजर आई। ब्लैक हाई बूट्स और ब्लैक हैंडबैग भी साथ था। इस दौरान हंसिका मोटवानी ने अपने फैंस का अभिवादन भी स्‍वीकार किया। इसके बाद कार में सवार होकर मुंडोता फोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

 Hansika Motwani Sohael Khaturiya Wedding

Hansika Motwani Sohael Khaturiya Wedding

मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी के दूल्‍हे सोहेल कथूरिया भी मुम्‍बई से जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। हंसिका मोटवानी व सोहेल कथूरिया की प्री-वेडिंग प्रोग्राम को Mndota Fort में एक दिसम्‍बर को अंतिम रूप दिया गया। शादी के कार्यक्रमों में पोलो मैच और कैसीना पार्टी भी होने वाली है। खबर यह भी है कि हंसिका मोटवानी व सोहेल कथूरिया की शादी की लाइव स्‍ट्रीमिंग ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी।

 हंसिका ने दोस्‍तों संग की बैचलर पार्टी

हंसिका ने दोस्‍तों संग की बैचलर पार्टी

बताया जा रहा है कि मुम्‍बई में हंसिका मोटवानी के घर माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके परिवार के सदस्‍यों के साथ दोस्‍त हुए। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने दोस्‍तों के साथ बैचलर पार्टी भी की। हंसिका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा था 'बेस्ट बैचलरेट एवर'।

 2020 में शुरू हुई हंसिका-सोहेल की लव स्‍टोरी

2020 में शुरू हुई हंसिका-सोहेल की लव स्‍टोरी

बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की लव स्‍टोरी की शुरू साल 2020 में हुई थी। दोनों अब साथ में एक इवेंट प्‍लानिंग कंपनी भी चला रहे हैं। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने वाले हंसिका व सोहेल अब जयपुर में चार दिसम्‍बर 2022 को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हंसिका मोटवानी का जीवन परिचय

हंसिका मोटवानी का जीवन परिचय

- मुम्‍बई में प्रशांत मोटवानी के घर 9 अगस्‍त 1991 को हंसिका मोटवानी का जन्‍म हुआ। |
- हंसिका मोटवानी को बचपन में टीवी सीरीयल शाका लाका बूम बूम से बाल कलाकार के रूप में फेम मिला।
-वर्तमान में हंसिका मोटवानी तमिल और तेलगु फिल्‍मों में काम कर रही हैं।
- साउथ की फिल्‍में देसमुदुरु, कांत्री और मस्का में हंसिका मोटवानी लीड रोल में नजर आ चकी हैं।
- बॉलीवुड में हंसिका मोटवानी सिंगर हिमेश रेशमिया के अपोजिट फिल्म आपका सुरूर में नजर आई थी।
-अब हंसिका मोटवानी की तमिल मूवी राउडी बेबी में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+