हज 2022 : दो साल से लगातार रद्द हो रही हज यात्रा के आवेदन शुरू, 31 मई से रवाना होगी फ्लाइट

जयपुर, 4 नवंबर। दो साल से हज यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। साल 2022 में हज यात्रा की जा सकेगी। इसके लिए हज कमेट आफ इंडिया की ओर से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। अहमदाबाद, बंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर आदि दस शहरों से उड़ानें शुरू होंगी।

haj yatra 2022 Application for starts flight from 31 May

हज यात्रा 2022 के लिए चयनित होने वाले प्रदेशवासियों को दिल्ली से उड़ान भरनी होगी। यात्री नौ जुलाई को हज अदा करेंगे। भारत के हज यात्रियों की फ्लाइट 31 मई से रवाना होंगी। वहीं, हजयात्रियों के लौटने का सिलसिला 13 अगस्त को थमेगा।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार हज यात्रा की जानकारी भारतीय हज कमेटी की ओर से हज एक्शन प्लान 2022 में दी गई है। खादीमुल हुज्जाज हाजी मोहम्मद महमूद खान ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया के चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर मोहम्म्द याकूब शेख ने हज एक्शन प्लान जारी कर दिया है। यह प्लान राजस्थान हज कमेटी सहित देश की सभी हज कमेटियों को भेजा गया है।

चमक उठा 'प्रकाश' : बकरियां चराने वाला Prakash Dewasi बना REET टॉपर, लेवल-1 में पाया छठा स्थान
हज प्लान के तहत दिसम्बर व जनवरी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल सउदी अरब जाएगा, जो हज कोटा 2022 को लेकर सउदी अरब सरकार से चर्चा करेगा। वहीं, हज कमेटी आफ इंडिया की बिल्डिंग हज सलेक्शन कमेटी की विजिट सउदी अरब में जनवरी से मार्च 2022 के बीच होगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि तीन जनवरी को हज कमेटियों से वैक्सीनेशन की मांग ले ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+