चमक उठा 'प्रकाश' : बकरियां चराने वाला Prakash Dewasi बना REET टॉपर, लेवल-1 में पाया छठा स्थान
पाली, 3 नवंबर। ये है प्रकाश देवासी। बकरियां चराने के साथ-साथ जंगल में ही बैठकर पढ़ाई भी किया करता था। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि प्रकाश एक दिन चमक उठेगा। आज प्रकाश रीट लेवल-1 के टॉपर्स में से एक है।

प्रकाश देवासी ने रीट लेवल-1 में 146 नंबर
प्रकाश देवासी ने रीट लेवल-1 में 146 नंबर हासिल कर प्रदेशभर में छठा स्थान हासिल किया है। प्रकाश ने दो-तीन साल की तैयारी के बाद यह मुकाम हासिल किया है। अब प्रकाश के संघर्ष व कामयाबी की कहानी वायरल हो रही है।
Recommended Video

तीन-चार साल से तैयारी में जुटा था
दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रकाश देवासी ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से तैयारी में जुटा था। लॉकडाउन में तैयारी करने का और अच्छा मौका मिला। पिता की मदद के लिए मवेशी लेकर जंगल में चले जाता। इस दौरान अपनी किताबें भी साथ रखता।

जयपुर जाकर कोचिंग भी की
शांत माहौल में भी पढ़ाई करने का अलग ही आनंद था। पुराने पेपर को देखकर तैयारी की, जिससे समझ में आ गया कि किस तरह के प्रश्न परीक्षा में आएंगे। इसके साथ ही जयपुर जाकर कोचिंग भी की।

12 घंटे पढ़ाई करता था
बता दें कि प्रकाश देवासी मूलरूप से राजस्थान के पाली जिले के सोजत इलाके के गांव बोयल का रहने वाला है। रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई करता था। भेड़-बकरियों को चराने जाने के दौरान भी जंगल में किताब साथ लेकर जाता था।

135 अंक लाने का टारगेट था
प्रकाश को रीट में 135 अंक लाने का टारगेट था, लेकिन छठवीं रैंक मिली। प्रकाश ने बताया कि पुराने पेपर को देखकर तैयारी की, जिससे समझ में आ गया कि किस तरह के प्रश्न परीक्षा में आएंगे। इसके साथ ही जयपुर जाकर कोचिंग भी की।












Click it and Unblock the Notifications