गुर्जर आरक्षण आंदोलन 2019 : शाम 5 बजे तक नहीं मिला आरक्षण तो राजस्थान में फिर होगा आंदोलन

Jaipur News, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राजस्थान में गुर्जर एक बार​ फिर से आंदोलन की तैयारी में है। गुर्जर आरक्षण को लेकर राजस्थान में आंदोलन (Gujjar Reservation Movement) होगा या नहीं इसका पता आज शाम पांच बजे चलेगा। दरअसल, गुर्जरों समेत पांच जातियों को पांच फीसदी आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी करने का राजस्थान सरकार को बीस दिन पहले दिया गया अल्टीमेटम शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म हो रहा है।

kirori singh bainsla

गुर्जर आरक्षण आंदोलन 2019 को लेकर गुर्जर समाज की ओर से Rajasthan के सवाई माधोपुर के मलारना डुंगर थाना इलाके में महापंचायत बुलाई गई है। शाम तक सरकार की ओर से गुर्जर समाज की मांग पूरी नहीं की जाती है तो महापंचायत आंदोलन का रूप लेगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी गुर्जर समाज आंदोलन शुरू करेगा।

रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ाई

रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ाई

राजस्थान में गुर्जर और सरकार पूर्व में भी आमने-सामने हो चुके हैं। पहले हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन में गुर्जरों ने रेल पटरियों पर कब्जा जमा लिया था। पटरियों पर धरना देकर बैठे गुर्जरों ने रेल यातायात पूरी तरह से ठप्प कर दिया था। पूर्व के आंदोलन को देखते हुए इस बार पहले ही रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

गुर्जर आंदोलन के लिए RPF की कम्पनियां भेजी

गुर्जर आंदोलन के लिए RPF की कम्पनियां भेजी

राजस्थान के कई जिले गुर्जर बाहुल्य हैं। अगर आंदोलन होता है तो इन जिलों में सबसे अधिक असर होगा। रेलवे और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। राजस्थान के सवाईमाधोपुर, दौसा, अजमेर, जयपुर हाईवे, आगरा हाईवे, करौली, भरतपुर, भीलवाड़ा, शेखावाटी इलाकों में आरपीएफ की कंपनियां भेजी जा रही हैं। दूसरी ओर स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है।

पूर्व की सरकार पर थोपा दोष

पूर्व की सरकार पर थोपा दोष

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कह चुके हैं कि पहले की भाजपा के सरकार की गलतियों के कारण गुर्जरों को आरक्षण नहीं मिल पाया। सभी सरकारों और सभी पार्टियों ने ये माना है कि गुर्जरों का आरक्षण वाजिब है, लेकिन केंद्र सरकार ने गुर्जरों को 9वीं अनुसूचि में अब तक शामिल नहीं किया। पायलट का ये भी कहना है कि आरक्षण को लेकर कई रास्ते खुले हैं। फिलहाल सरकार कानूनी अड़चनों को दूर करने का काम कर रही है। हम लगातार गुर्जर नेताओ से संपर्क में है।

सरकार से कोई सम्पर्क नहीं

वहीं गुर्जर नेता शैलेद्र सिंह ने सरकार से संपर्क की वार्ता को पूरी तरह नकारा है। उनका कहना है कि सरकार से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं है यदि आज शाम 5 बजे तक सरकार ने 5 प्रतिशत आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन पटरियां रोककर होगा, हाईवे जाम किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+