राजस्थान में देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने पर जताया आभार
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के ज़रिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का देवनारायण जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए आभार जताया।
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के ज़रिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का देवनारायण जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गुर्जर व एमबीसी समुदाय की माँग पर सकारात्मक रुख़ अपनाते हुए देवनारायण जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। अवाना ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा गुर्जर सहित एमबीसी (अति पिछड़ा वर्ग) समुदाय की माँग पर सकारात्मक रुख रखा है। देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने एमबीसी वर्ग और गुर्जर समाज के मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास को और अधिक मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा गुर्जर समाज को प्रोत्साहन देने के लिए संकल्पबद्ध रही है। इसके परिणामस्वरूप एमबीसी वर्ग के क़रीब दस हज़ार व्यक्तियों को राज्य में सरकारी नौकरियां मिली हैं। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में गुर्जर आरक्षण समिति की माँग पर विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के पाठ्यक्रम में एमबीसी वर्ग के छात्रों की ट्यूशन फीस माफ की गई है। जिससे इस वर्ग में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार देवनारायण बोर्ड के माध्यम से शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने का लगातार काम कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications