गोविंद डोटासरा, रघु शर्मा व हरीश चौधरी खुद की इच्छा से हटे, जब चाहे बन जाएंगे मंत्री-CM गहलोत
गोविंद डोटासरा, रघु शर्मा व हरीश चौधरी खुद की इच्छा से हटे, जब चाहे बन जाएंगे मंत्री-CM गहलोत
जयपुर, 16 अप्रैल। गुजरात बॉर्डर से लगते राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रतनपुर में सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा में शिरकत की। इस दौरान गहलोत केंद्र सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा और राजस्थान कांग्रेस नेताओं के मंत्री पद से हटने की वजह भी बताई।

पिछले दिनों राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार में गोविंद डोटासरा, रघु शर्मा व हरीश चौधरी सरीखे नेताओं से मंत्री छीना था। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने आजादी की गौरव यात्रा में कहा कि रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा और हरीश चौधरी अपनी मर्जी से हटे। ये जब चाहे मंत्री बन जाएंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी की गौरव यात्रा में गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा बैठे हैं। रघु ने कहा था कि या तो प्रभारी रहूंगा या मंत्री। इन्होंने प्रभारी बनना मंजूर किया। इसी तरह से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षामंत्री थे। इन्होंने पीसीसी चीफ बने रहना चाहा। सीएम ने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं गुजरात का प्रभारी था। राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। सीएम गहलोत ने गुजरात की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि गुजरात के लोग भले हैं, लेकिन यहां शासन करने वाले लोग खतरनाक हैं।












Click it and Unblock the Notifications