युवती को भगाकर जयपुर लाया कल्याण, दो दिन बाद गेस्ट हाउस में इस हाल में मिली

जयपुर। गेस्ट हाउस में एक युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थाल का निरीक्षण कर सभी साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो युवती टोंक जिले के दूनी गांव की रहने वाली है और दो दिन पहले कल्याण नाम के शख्य के साथ भागकर यहां आई थी। फिलहाल पुलिस कल्याण की तलाश कर रही है, वो घटना के बाद से फरार है।

घर से भगाकर लाया था जयपुर

घर से भगाकर लाया था जयपुर

पुलिस के अनुसार, टोंक के उनियारा गांव निवासी राम कल्याण और पूजा 23 जनवरी को शाम करीब 6 बजे शगुन गेस्ट हाउस के सैकंड फ्लोर में कमरा नंबर 6 में ठहरे थे। अगले दिन दोनों शहर में घूमने निकले। देर शाम को गेस्ट हाउस लौटे। रात को वहीं ठहरे। शनिवार सुबह पांच बजे रामकल्याण दरवाजे की कुंदी लगाकर फरार हो गया। साढ़े आठ बजे गेस्ट हाउसकर्मी मनोज वर्मा किराया लेने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से लॉक था।

गला घोंटकर की गई हत्या

गला घोंटकर की गई हत्या

उसने बिल्डिंग में दोनों को देखा, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा खोला तो युवती बेड पर अचेत पड़ी थी। आवाज लगाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर उसे संदेह हुआ। उसने अपने मालिक राजेन्द्र गुर्जर को फोन पर सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है।

15 दिन पहले यही युवक दोस्त के साथ इसी गेस्ट हाउस में रहा

15 दिन पहले यही युवक दोस्त के साथ इसी गेस्ट हाउस में रहा

वहीं, पुलिस की मानें तो राम कल्याण गुर्जर सुबह करीब पांच बजे गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरों में बाहर जाता नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आधार कार्ड से उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी शिव दयाल ने बताया कि राम कल्याण गुर्जर और नीरज फागणा 8 जनवरी को गेस्ट हाउस के कमरा नंबर चार में ठहरे थे। अब रामकल्याण युवती को लेकर आया था। दोनों की आधार आईडी के बाद उन्हें कमरा दिया गया था। दो दिन तक दोनों यहां रुके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+