Rajasthan में दुष्कर्म पर बोले गहलोत, मेरा बस चले तो मैं रेपिस्ट और गैंगस्टर्स के बाल काटकर परेड कराऊँ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर में दुष्कर्म और गैंगस्टर्स को लेकर बयान के बाद सुर्ख़ियों में हैं। सीएम गहलोत दुष्कर्म को लेकर पिछले साल अगस्त में भी दिल्ली में बयान दे चुके हैं।

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दुष्कर्म के मामले में बयान देकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सीएम गहलोत ने उदयपुर में दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध करने वालों को सख्त सजा देने की बात कही है। सीएम गहलोत ने कहा कि अगर मेरा बस चले तो मैं गैंगस्टर और रेप करने वालों के बाल काटकर बाजार में सामूहिक परेड कराऊं और जनता देखेगी कि यह रेपिस्ट आदमी है। जो रेप इस टाइप के लोग हैं। वह रेप करना भूल जाएंगे। शर्म आएगी तो बाकी लोग भी ऐसा करने से डरेंगे। सीएम गहलोत ने अपने इस बयान से एक बार फिर दुष्कर्म के मुद्दे को लेकर बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान दुष्कर्म को लेकर यह बयान दिया।

ashok gehlot

दुष्कर्म को लेकर पहले यह बोले सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल अगस्त महीने में दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। सीएम गहलोत दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि रेप केस में फांसी की सजा होने की वजह से बच्चियों की हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। क्योंकि बलात्कारी सोचता है कि पीड़िता उसके खिलाफ दवा बनेगी तो उसे सजा हो जाएगी। इस वजह से रेप करने वाला घटना के बाद पीड़िता की भी हत्या कर देता है। ताकि उसके खिलाफ सबूत ना मिल सके। इस बयान के बाद गहलोत की बीजेपी ने जमकर आलोचना की थी। भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा था। सीएम अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Recommended Video

    Rajasthan में दुष्कर्म पर बोले गहलोत,मेरा बस चले तो रेपिस्ट और गैंगस्टर्स के बाल काटकर परेड कराऊँ
    ashok gehlot

    राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में घिर चुके अशोक गहलोत

    राजस्थान में पिछले साल एनसीआरबी की रिपोर्ट में प्रदेश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आने के बाद सीएम गहलोत इस मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर रहे। हालांकि उन्होंने प्रदेश की इस रिपोर्ट पर सफाई दी कि राजस्थान में हर थाने में दुष्कर्म के मामलों में पुलिस के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वह पीड़िता का मुकदमा दर्ज करें। उनके बयान दर्ज करें गहलोत का कहना है कि चूंकि राजस्थान में हर केस दर्ज हो रहा है। इसी वजह से यहां कैसेज की संख्या ज्यादा सामने आ रही है। हालांकि अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा था कि बलात्कार के कई मामले झूठे भी निकलते हैं।

    ashok gehlot

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+