राजस्थान में चिंतन शिविर के बीच गहलोत सरकार ने किए 40 आरएएस अफसरों के तबादले, देखिए सूची

राजस्थान में चिंतन शिविर में जुटी गहलोत सरकार ने 40 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रदेश में हुए आरएएस अफसरों के तबादलों में विधायकों और जनप्रतिनिधियों की पसंद को ध्यान में रखा गया है।

राजस्थान में चिंतन शिविर के बीच गहलोत सरकार ने 40 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। तबादलों में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के पसंदीदा अधिकारियों को नियुक्तियां दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कजोड़ मल डूंडिया को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर, वासुदेव मालावत आयुक्त नगर निगम उदयपुर, हिम्मत सिंह बाहरठ सचिव यूआईटी चितौड़गढ़, राजेश वर्मा प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति जनजाति विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर, महावीर खराड़ी एसडीएम डीग, अनुराग भार्गव आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर, सुनीता चौधरी राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर, सुरेश कुमार एडीएम दौसा, राजपाल सिंह अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कोटा, कैलाश चंद्र शर्मा अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव प्रथम पंचायती राज विभाग जयपुर, अखिलेश कुमार पीपल अतिरिक्त संभागीय आयुक्त भरतपुर और राकेश कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक इजीएस एवं पदेन परियोजना अधिकारी माडा सीकर लगाया गया है।

ashok gehlot

इन जगहों पर भी बदले गए अधिकारी

प्रिया भार्गव अतिरिक्त निबंधक राजस्व मंडल अजमेर, सुमन पंवार उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड जयपुर, रतन कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर भरतपुर, राकेश कुमार प्रथम अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर, रेखा सांवरिया अतिरिक्त आयुक्त पंचायती राज विभाग जयपुर, अशोक मीणा अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर, सत्यनारायण जिला रसद अधिकारी बारां, प्रभाती लाल जाट अतिरिक्त आयुक्त जयपुर, कपूर शंकर मान उपायुक्त सीआईडी आईजीएनपी बीकानेर, नंदकिशोर राजोरा सीईओ अजमेर, नरेश सिंह तोमर उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज, संगीता मीणा उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर प्रथम, राजेश मेवाड़ा अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली जिला पाली, सरोज ढाका उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज, राजेंद्र सिंह सेकंड अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजमेर, दुर्गा शंकर मीणा अतिरिक्त जिला कलेक्टर बारां, शिवराज वर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीडवाना नागौर, अरविंद शर्मा एसडीएम फागी जयपुर, प्रमोद सीरवी प्रोटोकॉल अधिकारी जेडीए जोधपुर, नरेंद्र कुमार मीणा प्रथम एसडीएम केशोरायपाटन बूंदी, मनीषा उपखंड अधिकारी सैंथल दौसा, विकास मोहन भाटी एसडीएम सरवाड़ अजमेर, सुभाष चंद्र गोयल आयुक्त नगर निगम भरतपुर, सुभाष चंद्र हेमानी एसडीएम सीमलवाड़ा डूंगरपुर, सुनीता यादव भूमि अवाप्ति अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर, भावना सिंह विशेष अधिकारी भूमि नगर विकास न्यास कोटा, बलबीर सिंह एसडीएम परबतसर नागौर, पंकज कुमार एसडीएम मारवाड़ जंक्शन पाली लगाए गए हैं। जबकि आरएएस विवेक कुमार और विकास राजपुरोहित के तबादले निरस्त कर दिए हैं।

rajasthan secretret

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+